रानीगंज में भारत विकास परिषद ने स्वामी विवेकानंद आश्रम में बांटी निःशुल्क दवाएं





रानीगंज: रानीगंज के कुमार बाजार स्थित स्वामी विवेकानंद आश्रम में गुरुवार को भारत विकास परिषद द्वारा निःशुल्क दवा वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया.यह पहली बार नहीं है जब इस संगठन ने आश्रम में इस तरह की सेवा प्रदान की हो.



इस कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के अध्यक्ष प्रदीप बाजोरिया, पवन बाजोरिया, अरूमय कुंडू,रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव अरुमय कुंडू, कैलाश मोदी और स्वामी विवेकानंद आश्रम के महाराज स्वामी सत्यानंद महाराज अध्यक्ष डॉ निरापद मण्डल विशेष रूप से उपस्थित थे. महाराज जी ने भारत विकास परिषद को आश्रम को हमेशा सहयोग देने के लिए बाजोरिया परिवार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की निःशुल्क दवा वितरण से आश्रम के आसपास रहने वाले जरूरतमंद लोगों को काफी लाभ होता है, खासकर महंगी दवाओं की उपलब्धता से.


भारत विकास परिषद की और से प्रदीप बाजोरिया ने बताया कि वे हमेशा समाज सेवा के कार्यों में लगे रहते हैं और स्वामी विवेकानंद आश्रम द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों से वे बहुत प्रभावित हैं.इसीलिए वे आश्रम के माध्यम से लोगों की सेवा करने का अवसर पाकर खुश हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर