जामुड़िया तारा ओसीपी में सुरक्षा सप्ताह का हुआ शुभारंभ, खनन श्रमिकों को दी गई सुरक्षा की सीख



जामुड़िया: जामुड़िया स्थित तारा ओसीपी में मंगलवार से खान सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ हुआ. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खदान में कार्यरत श्रमिकों को सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें सुरक्षा संबंधी विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी प्रदान करना है.




कार्यक्रम का उद्घाटन डीजीएमएस अधिकारी अजय यादव ने किया.इस अवसर पर कोलियरी प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे.कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया.



सुरक्षा मानकों पर दिया गया जोर:


ओसीपी के सेफ्टी ऑफिसर आयुष कुमार तिवारी ने बताया कि डीजीएमएस के निर्देशानुसार हर वर्ष खान सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है. इस वर्ष भी इसी क्रम में आज से इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई है. डब्ल्यूबीपीटीसीएल के अंतर्गत आने वाली ईस्ट एंड वेस्ट कोल माइंस में भी आज से खान सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ हुआ है.


कोलियरी प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों ने ओसीपी का निरीक्षण कर सुरक्षा संबंधी सभी पहलुओं का जायजा लिया। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि यहां के श्रमिकों के संवैधानिक अधिकारों का पालन हो रहा है या नहीं.


डीजीएमएस अधिकारी अजय यादव ने खदान प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को सुरक्षा के तीनों मानकों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया.


 ज्ञात रहे कि कोयला खनन एक बेहद जोखिम भरा काम है और सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है. खान सुरक्षा सप्ताह जैसे कार्यक्रमों का आयोजन श्रमिकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और दुर्घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार