आसनसोल नगर निगम की अनदेखी से रानीगंज के किसान पल्ली में छठ पूजा पर संकट



  • किसान पल्ली में छठ तालाब की सफाई नहीं होने से स्थानीय लोग परेशान
  • 200 से अधिक परिवार इस तालाब में छठ पूजा करते हैं
  • नगर निगम की अनदेखी से छठ व्रतियों की सुविधाओं का अभाव
  • स्थानीय लोगों का आरोप है कि उनके साथ हिंदी भाषी होने के कारण सौतेला व्यवहार किया जा रहा है
  • बोरो दो चेयरमैन ने सफाई का आश्वासन दिया


रानीगंज-आसनसोल नगर निगम के रानीगंज बोरो 2 अंतर्गत 93 नंबर वार्ड अंतर्गत किसान पल्ली इलाके में रहने वाले 200 से अधिक परिवार छठ पूजा को लेकर बेहद परेशान हैं. इन लोगों ने मंगलवार को बोरो कार्यालय में जाकर ज्ञापन सौंपा है. उनका आरोप है कि नगर निगम की ओर से स्थानीय छठ तालाब की सफाई नहीं की जा रही है. बावजूद इसके बार-बार बोरो कार्यालय में गुहार लगाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई.


छठ पूजा की शुरुआत हो चुकी है लेकिन अभी तक छठ व्रतियों के लिए कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है.तालाब की हालत बदतर है,जलकुम्भी और कचरा से तालाब भरी हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके साथ हिंदी भाषी होने के कारण सौतेला व्यवहार किया जा रहा है.


हालांकि, बोरो दो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि उनके क्षेत्र के छठ घाटों की सफाई पहले से ही शुरू कर दी गई है. जो घाट छूट गए हैं, उनकी सफाई भी जल्द ही कर दी जाएगी. उन्होंने आश्वासन दिया कि छठ पूजा से पहले सारे काम पूरे कर लिए जाएंगे.ज्ञात रहे कि गुरुवार की संध्या अस्ताचलगामी जबकि शुक्रवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दी जाएगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर