रानीगंज कोयलांचल के वरिष्ठ पत्रकार: डॉ. डीपी बरनवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि



रानीगंज, 7 नवंबर: रानीगंज कोयलांचल के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. डीपी बरनवाल के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. 6 नवंबर को उनका निधन हो गया था. उनकी याद में सोमवार को रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स सभागार में एक भावभीनी शोक सभा का आयोजन किया गया.




शोक सभा में रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रोहित खैतान, सदस्य गण, क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक सुरेंद्र झुनझुनवाला, वरिष्ठ पत्रकार रावेल पुष्प, बिमल देव गुप्ता, दलजीत सिंह, चरण मुखर्जी, बप्पा बनर्जी,फैजान सिद्दीकी, फहद के अलावा समाजसेवी अरुण भरतिया, मनोज केशरी, जुगल गुप्ता, पुरुषोत्तम सराफ, डब्बू खैतान, संदीप भालोटिया, बालू राम केडिया,आरिज जलेश, तथा डॉ. डीपी बरनवाल के सुपुत्र स्वेतांक बरनवाल आदि उपस्थित थे।



निष्ठावान पत्रकार को खोया:

शोक सभा में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार रावेल पुष्प,विमलदेव गुप्ता ने डॉ. बरनवाल के साथ अपने लंबे अनुभव को साझा किया. उन्होंने बताया कि डॉ. बरनवाल अपने कार्य के प्रति बेहद समर्पित थे. उनके लिए पत्रकारिता का मतलब समाज में एक सार्थक परिवर्तन लाना था.वह पत्रकारिता को लोकतंत्र का चतुर्थ स्तंभ मानते थे और निर्भीक पत्रकारिता में विश्वास रखते .रावेल पुष्प ने कहा कि अगर डॉ बरनवाल के नाम से कोई आयोजन या पुरुष्कार दिया जाए तो वह हम सबके बीच उनकी उपस्थिति का एहसास दिलाएगी.


समाज परिवर्तन के लिए समर्पित:

वक्ताओं में सुरेंद्र झुनझुनवाला,रोहित खैतान एवं संदीप भालोटिया ने कहा कि डॉ. डीपी बरनवाल के निधन से इस क्षेत्र ने एक निष्ठावान और सच्चा पत्रकार को खोया है. उन्होंने कहा कि डॉ. डीपी बरनवाल को सच्ची श्रद्धांजलि तब दी जा सकेगी जब हम उनके आदर्शों को लेकर आगे बढ़ें और पत्रकारिता को समाज परिवर्तन का एक माध्यम बना सकें.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा