रानीगंज लायंस क्लब ने 65वीं चार्टर नाइट समारोह में वरिष्ठ सदस्यों को किया सम्मानित




रानीगंज: रानीगंज लायंस क्लब ने अपने कम्युनिटी हॉल में आयोजित 65वीं चार्टर नाइट समारोह में 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके अपने वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश साव ने की.

समारोह का संचालन करते हुए सुनील गनेड़ीवाला ने कहा कि यह क्लब के लिए गर्व का क्षण है कि हम अपने वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इन सदस्यों ने लायनवाद में 10 वर्षों तक निष्ठापूर्वक सेवा की है और क्लब की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.



इस अवसर पर जिला पाल लायन डॉक्टर नवरुण गुहा ठाकुरता ने क्लब का आधिकारिक दौरा किया. उन्होंने कहा कि रानीगंज लायंस क्लब का पूरे जिले में ही नहीं, बल्कि विश्व में भी एक विशेष स्थान है. क्लब को इस स्थान को बनाए रखने के लिए और अधिक मेहनत करने की जरूरत है. उन्होंने आने वाले समय में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी.


कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.इस अवसर पर पूर्व जिला पाल डॉक्टर एस के बसु, डॉक्टर पी आर घोष, डॉक्टर स्नेहाशीष, डॉक्टर शेख मईमुद्दीन और उपाध्यक्ष बानी चटर्जी प्रमुख रूप से उपस्थित थे. इस अवसर पर हैदराबाद में होने वाले सम्मेलन के बारे में संयोजक मनजीत सिंह ने जानकारी दी.कार्यक्रम के दौरान क्लब में बीते दिन आयोजित हुए शांति वार्ता के लिए आयोजित किये गए पेंटिग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले तीन छात्राओं को पुरुष्कृत किया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर