रानीगंज में कार्तिक पूर्णिमा धूमधाम से मनाई गई, 251 निशान यात्रा निकाली





रानीगंज: कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर रानीगंज में धार्मिक उत्साह का माहौल रहा. शुक्रवार को श्री सीताराम जी मंदिर से निकाली गई भव्य निशान यात्रा ने शहर को भक्ति रंगीन चादर ओढ़ा दिया. 251 निशानों के साथ निकली इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया.



रानीगंज के विभिन्न इलाकों का भ्रमण करते हुए यह यात्रा बड़ा बाजार स्थित श्री हनुमान मंदिर पहुंची, जहां बजरंगबली को निशान अर्पित किए गए. इस अवसर पर समाजसेवी ओम प्रकाश बाजोरिया, पवन कुमार पुरोहित सहित सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित थे



इस अवसर पर पवन कुमार पुरोहित और मंदिर के पुजारी विद्याभूषण पाठक ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. इस दिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं. उन्होंने बताया कि श्री हनुमान चालीसा संघ द्वारा आयोजित इस भव्य आयोजन में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया. शाम को भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया.


इस आयोजन को सफल बनाने में ओम प्रकाश बाजोरिया, चंद्र प्रकाश लोयलका, बिमल अग्रवाल, राज कुमार नांगलिया, दीपक कुमार, जय प्रकाश बर्मन, गुलाब जैन सहित अन्य भक्तों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर