बाँकुड़ा में अंतर-जिला सीनियर महिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले



बाँकुड़ा: CAB द्वारा संचालित जिला खेल संस्था के तत्वावधान में बाँकुड़ा के तमलि बान स्टेडियम में आयोजित अंतर-जिला सीनियर महिला टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में पहले दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।




 पहले मैच में बीरभूम बीएसए का सामना दक्षिण 24 परगना डीएसए से हुआ. टॉस जीतकर बीरभूम बीएसए ने बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में 161 रन बनाए। जवाब में दक्षिण 24 परगना डीएसए ने 12 ओवर में 5 विकेट खोकर 62 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस मैच की प्लेयर ऑफ द मैच दक्षिण 24 परगना की अनुप्रिया वर्मा रहीं. दूसरे मैच में शिलीगुड़ी डीएसए का सामना बाँकुड़ा डीएसए टीम से हुआ। टॉस जीतकर शिलीगुड़ी डीएसए ने फील्डिंग का फैसला किया। बाँकुड़ा डीएसए ने 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 92 रन बनाए। जवाब में शिलीगुड़ी डीएसए 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 87 रन ही बना पाई और 5 रन से मैच हार गई। इस मैच की प्लेयर ऑफ द मैच बाँकुड़ा की पारमिता मंडल रहीं दोनों ही मैचों में काफी रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। बाँकुड़ा डीएसए की महिला खिलाड़ियों ने बेहतरीन गेंदबाजी और फील्डिंग का प्रदर्शन किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान