राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर भीषण सड़क हादसा: बाइक सवार की मौत, पिकअप वैन फरार



जामुड़िया: शनिवार दोपहर करीब दो बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर बोगड़ा सिनेमा हॉल मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसा हुवा. इस हादसे में एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई.बताया जा रहा है कि दुर्गापुर की ओर जा रही एक पिकअप वैन ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी.हादसे के बाद पिकअप वैन मौके से फरार हो गई.



घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत जमुड़िया पुलिस स्टेशन के श्रीपुर चौकी को सूचित किया. पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को आसनसोल जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मोटरसाइकिल के नंबर प्लेट के आधार पर पुलिस यह अनुमान लगा रही है कि मृतक दुर्गापुर का रहने वाला हो सकता है.


पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है और फरार पिकअप वैन की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं.


स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब इस क्षेत्र में सड़क हादसे हुए हैं. इस चौराहे पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे होते रहते हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन इस मामले में गंभीर नहीं है और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है.


इस मामले में प्रशासन का कहना है कि वे इस मामले की गंभीरता से ले रहे हैं और दोषी वाहन को जल्द से जल्द पकड़कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया है कि वे इस क्षेत्र में यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए कदम उठाएंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार