इंदिरा गांधी की 107वीं जयंती पर जामुड़िया में श्रद्धांजलि



जामुड़िया: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 107वीं जयंती पर जामुड़िया ब्लाक के गांधी भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया.


इस अवसर पर पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य विश्वनाथ यादव ने इंदिरा गांधी को भारत के विकास में अहम योगदान देने वाली नेता बताया. उन्होंने कहा कि इंदिरा जी ने समाजवाद की स्थापना के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए, जैसे कि बैंकों का राष्ट्रीयकरण और कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण उन्होंने पाकिस्तान के साथ युद्ध में भारत की जीत सुनिश्चित की और बांग्लादेश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. जामुड़िया ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परितोष बाउरी ने कहा कि इंदिरा गांधी न केवल भारत बल्कि विश्व की एक महान नेता थी. उन्होंने देश को एकजुट रखने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. युवा कांग्रेस के जिला महासचिव फिरोज खान ने कहा कि कोयलांचल में कोयला खदानों के राष्ट्रीयकरण के बाद ही मजदूरों का जीवन स्तर सुधरा. हालांकि, उन्हें अफसोस है कि इंदिरा गांधी की जयंती या शहीद दिवस पर कोयला खदान के मजदूरों की उपस्थिति कम होती है. इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता अस्लम रज़ा, पप्पू भगत, रूस्तम अंसारी, मोहम्मद जाहिद आलम, मोहम्मद इस्माइल, अभय सिंह सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर