जमीन के बदले नोकरी की मांग को लेकर निजी उटसोर्सिंग कंपनी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन





 रानीगंज-ईसीएल के सातग्राम एरिया अंतर्गत चेलोद, तिराट एवं कुआरडीह ग्राम बचाओ कमिटी के संयुक्त प्रयास से इन मौजा के लोगों ने कुआरडीह कोलियरी के 14 नंबर कार्यालय के पास कोयला उत्तोलन करने वाली निजी कंपनी के अधिकारियों से मांग की निजी कंपनी को ओसीपी करने नहीं दिया जाएगा. ईसीएल को खुद जमीन का अधिग्रहण करना होगा.आरआर योजना के तहत ज़मीन अधिग्रहण करना होगा. ग्रामीणों की सहमति के बिना कोई जमीन नहीं ली जा सकती.इस मौके पर ग्रामीणों की ओर से बुधन केसरी प्रमाणी पांजा, पारेतोष माजी, परेश मंडल, सायन्तन मुखर्जी मौजूद सहित सैकड़ो ग्रामवासी उपस्थित थे. इस बारे में निजी कंपनी के अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि यह ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड का प्रोजेक्ट है वह यहां पर ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के लिए जमीन नपाई करने आए हैं और इससे ज्यादा उनके यहां पर कोई भूमिका नहीं है .हालांकि ग्रामीणों ने कहा कि वह ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अधिकारियों से बात करना चाहते हैं और वह किसी निजी कंपनी के अधिकारियों से बात नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले रेलवे की तरफ से प्रोजेक्ट किया गया था जिस तरीके से रेलवे द्वारा पहले अखबारों के जरिए प्रचार किया गया था लोगों को बताया गया था यहां भी वही तरीका अपनाना होगा और वह निजी कंपनी के अधिकारियों से कोई बात नहीं करेंगे. इसके बाद यह फैसला हुआ कि फिलहाल ओसीपी का कोई भी कार्य बंद रहेगा और कंपनी की तरफ से ग्रामीणों को लिखित में प्रोजेक्ट के बारे में बताया जाएगा और सोमवार से किसी भी जमीन मालिक का रजिस्ट्री नहीं होगी,ततपश्चात विरोध समाप्त हुई.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा