पश्चिम बर्धमान के जिला शासक एस पोन्नाबलम ने रानीगंज में श्री श्याम मंदिर पहुंच कर श्री खाटू वाले श्याम का दर्शन किया



 रानीगंज-पश्चिम बर्धमान जिला शासक एस पोन्नाबलम ने रानीगंज में श्री श्याम मंदिर पहुंच कर श्री तीन बाण धारी खाटू श्याम जी का दर्शन किया .यहां पर उन्होंने श्री श्याम बाबा के सामने नमन किया उनकी पूजा अर्चना की. जिला शासक के साथ उनका पूरा परिवार भी उपस्थित था .उन्होंने श्याम मंदिर का दौरा किया, मंदिर की परिक्रमा की और मंदिर कमेटी की तरफ से जिला शासक को इस मंदिर के इतिहास के बारे में बताया गया. इस मौके पर मंदिर कमेटी की अध्यक्ष विष्णु सराफ, विशिष्ट समाजसेवी राजेन्द्र प्रसाद खेतान, रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष रोहित खेतान, मनोज केशरी,राहुल केजरीवाल, कमलेश माटोलिया, संदीप शर्मा ,कौशल सिंह ,अजीत खैतान सहित मन्दिर कमिटी के अन्य सदस्य गण उपस्थित थे.मंदिर कमिटी द्वारा जिला शाशक सहित उनके परिवार को उत्तरीय पहना कर जबकि उनके स्म्रति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया. यहां पर जिला शासक ने कहा कि आज वह रानीगंज के श्याम मंदिर व्यक्तिगत दौरे पर आए हैं ,यहां पर वह जाकर उन्हें काफी अच्छा लगा उन्होंने कहा कि यहां जो परिवेश है उससे इस मंदिर में आकर मन को शांति मिलती है. भगवान से जुड़ने के लिए जिस तरह के शांत माहौल की आवश्यकता होती है, श्याम मंदिर में ठीक वही माहौल है. इस बारे में विष्णु सर्राफ ने कहा कि जिला शासक आज पहली बार श्याम मंदिर आए हैं इससे मंदिर कमेटी से जुड़े लोगों को काफी खुशी हुई और जिला शासक को भी मंदिर जाकर काफी अच्छा लगा. मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है इसके साथ ही यहां पर आध्यात्मिक परिवेश है ताकि यहां आने वाले भक्त भगवान के साथ जुड़ सके.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा