रानीगंज-राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईस्ट कॉलेज पाड़ा सार्वजनिक दुर्गोत्सव एवं जामुड़िया के वीरकुल्टी पूजा मंडप का किया वर्चुअल उद्घाटन. वीरकुल्टी सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप के वर्चुअल उद्घाटन के दौरान जुडिया के विधायक हरे राम सिंह ,जामुड़िया थाना प्रभारी सह अन्य प्रशाशनिक अधिकारी एवं पूजा कमेटी के तमाम सदस्य उपस्थित थे .वहीं वार्ड नंबर 88 के ईस्ट कॉलेज पाड़ा सार्वजनिक दुर्गा पूजा के वर्चुअल पूजा मंडप उद्घाटन के दौरान रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी, रानीगंज ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष रुपेश यादव ,पार्षद नेहा साव, एसीपी सेंट्रल एक के विश्वजीत नस्कर, रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्त ,रानीगंज के बीडियो, सुभोजित गोस्वामी रानीगंज थाना के मेजो बाबू अजय बाग ,मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मानस तपादार, सचिव बिरजू साव ,प्रभात सिंह ,अंकित साव ,करण साव ,संजय साव सह पूजा कमिटी के तमाम सदस्य उपस्थित थे .इस मौके पर मानस तपादार ने कहा कि पिछले 44 वर्षों से यहां पर कमेटी की तरफ से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता रहा है उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रहती है कि यहां पर पारंपरिक विधि विधान का पालन करते हुए ही दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाए यहां पर थीम या लाइटिंग पर ज्यादा जोर नहीं दिया जाता. पंचांग के अनुसार मां की पूजा समय पर हो और अन्य सभी विधि विधान समय पर किए जाएं इसी बात पर जोर दिया जाता है उन्होंने कहा कि यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं.



0 टिप्पणियाँ