सारा भारत गणतांत्रिक महिला समिति द्वारा आरजी कर सहित राज्य में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के विरोध में रैली निकाली




रानीगंज-सारा भारत गणतांत्रिक महिला समिति रानीगंज शाखा द्वारा मंगलवार को रानीगंज के सियारसोल ग्राम से सियारसोल मोड़ तक आरजी कर सहित राज्य के विभिन्न इलाकों में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के विरोध में एक रैली निकाली गई. इस रैली में संगठन की तरफ से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई .यह रैली सियारसोल मोड़ पर एक पथ सभा में बदल गयी.रैली के दौरान महिला समिति की जिला अध्यक्ष कृष्ना दास गुप्ता ने हर एक मामले में पीड़िता के लिए इंसाफ के गुहार लगाई और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की. कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ही नहीं बल्कि जयनगर, कृष्णा नगर, पुरुलिया साहित्य विभिन्न इलाकों में जिस तरह से विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है उनके साथ बलात्कार किया जा रहा है ,उनकी हत्या की जा रही हैं. इसके खिलाफ उनका संगठन लगातार आंदोलन कर रहा है. त्योहारों के मौसम में भी उनके संगठन की तरफ से आंदोलन किया गया था और आज भी विभिन्न मामलों में पीड़िताओं को इंसाफ दिलाने की मांग पर आंदोलन किया जा रहा है .विरोध रैली निकाली जा रही है. उनकी एक ही मांग है कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और अब तक जहां पर भी महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ है उनको इंसाफ मिले और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर