कोलकाता : सांसद काकली घोष दस्तीदार, अभिनेता व सांसद देव और कार्यवाहक खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रथिन घोष ने उत्तर चौबीस परगना के बारासात केएनसी रेजिमेंट की काली पूजा का उद्घाटन किया।
पूजा आयोजकों ने राजस्थान के जोधपुर उमेध पैलेस की तर्ज पर इस बार पूजा पंडाल बनाया है। 50 कलाकारों ने तीन महीने की कड़ी मेहनत के बाद मंडप का निर्माण किया। पूजा पंडाल में मुख्य रूप से कांच एवं प्लाई का प्रयोग किया गया है। कृष्णानगर के एक कलाकार के स्पर्श से यह मूर्ति जीवंत हो उठी है। चंदननगर की रोशनी की सजावट आगंतुकों के आकर्षण को बढ़ाती है।
क्लब के सचिव अश्नी मुखर्जी ने कहा, काली पूजा के अवसर पर दो से तीन हजार लोगों को कपड़े और भोजन दिया जाता है.

0 टिप्पणियाँ