अभया के माता-पिता ने ममता सरकार से की संवेदनशील होने की अपील, कल से धरना पर बैठेंगे



 कोलकाता (पीबी टीवी)-कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी महिला चिकित्सक के साथ हुई दरिंदगी के खिलाफ जूनियर डॉक्टरों ने भूख हड़ताल शुरू कर दिया है. उनका आरोप है कि राज्य सरकार ने जो वादे उनसे किए थे, उसको पूरा नहीं कर रही है. इसके कारण उनको भूख हड़ताल शुरू करना पड़ा है. इस बीच अभया के माता-पिता भी षष्ठी से लेकर दसवीं तक धरना पर बैठेंगे। इसमें सिर्फ उनके परिवार के लोग ही शामिल होंगे।  आज पत्रकारों से बात करते हुए अभया के माता-पिता ने कहा कि सरकार संवेदनशील नहीं है. यही कारण है कि जूनियर डॉक्टरों को फिर से आमरण अनशन शुरू करना पड़ा है. अभया की मां ने कहा कि जो बच्चे आमरण अनशन पर है, वे भी मेरे बेटे और बेटियां हैं. उनके प्रति मेरा दिल रो रहा है, उनके दुख से मैं खुद दुखी हो रही हूं और मेरे मुख से निवाला नहीं निगला जा रहा है . जब बेटा और बेटी आमरण अनशन  पर हो तो माँ बाप कैसे खा सकता है.  उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए था कि उनके साथ किए गए वादे पूरे करें।  लेकिन सरकार उनके साथ किए गए वादे पूरे नहीं कर रही है. पीड़िता के पिता ने कहा कि जिस प्रकार राज्य में आए दिन बच्चियों के साथ हादसे से हो रहे हैं, वह अत्यंत शर्मनाक और दुखद है। ऐसा कोई दिन नहीं आ रहा जब बच्चियों के साथ रेप जैसी घटनाएं सामने नहीं आ रही है. इसके लिए पुलिस को और सजग होना होगा। साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी संवेदनशील  बनना होगा। उनको एक मां का दर्द को समझना होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार