सिलीगुड़ी -अगर चुनाव स्वतंत्र और शांतिपूर्ण हुए तो भाजपा उपचुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी, ऐसा केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजुमदार का दावा है. गौरतलब है राज्य में 13 नवंबर को छह केंद्रों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे हैं. उत्तर बंगाल में मदारीहाट और सीताई में चुनाव हो रहे हैं, बुधवार को केंद्रीय मंत्री और राज्य भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने उन दो केंद्रों के उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया. बुधवार को बागडोगरा से सीधे उन दो विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचे. सुकांत मजूमदार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगर स्वतंत्र और शांतिपूर्ण चुनाव होंगे तो इन दोनों केंद्रों पर बीजेपी को अच्छे नतीजे मिलेंगे.









0 टिप्पणियाँ