बांकुड़ा शहर के गंधेश्वरी नदी के सतीघाट पर नीले-सफेद गुब्बारे उड़ाकर कार्निवल का उद्घाटन जिलाशाश्क ने किया




बांकुड़ा-जिला शासक सियाद एन ने सोमवार की संध्या बांकुड़ा शहर के गंधेश्वरी नदी के तट सतीघाट पर नीले-सफेद गुब्बारे उड़ाकर कार्निवल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला शाशक नकुल महतो, जिला पुलिस अधीक्षक वैभव तिवारी, जिला परिषद अध्यक्ष अनसूया रॉय, बांकुरा नगर पालिका चेयरपर्सन अलका सेन मजूमदार, सत्तारूढ़ दल के निर्वाचित जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन और पुलिस के उच्च पदस्थ अधिकारी उपस्थित थे। कार्निवल के मौके पर प्रशासन ने सड़कों पर अल्पना और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत की थी। 

इस बारे में जिला शासक ने बताया कि इस बार बांकुड़ा जिला में तीसरे साल कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है. इस साल 22 पूजा कमेटीयां इस कार्निवल में हिस्सा लिया, इसके अलावा बांकुड़ा जिला लोक प्रसार परियोजना की एक टीम स्वस्तिका डांस ग्रुप की तरफ से नृत्य पेश किया गया. बांकुडा ज़िला प्रशासन, बांकुडा पुलिस प्रशासन, बांकुडा नगर पालिका के टैबलो मौजूद थे. इसके साथ ही पुलिस के विनर्स टीम भी यहां पर मौजूद रहे. उन्होंने बताया कि यह पूरा कार्यक्रम पश्चिम बंगाल राज्य सरकार के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात