केंदा ग्राम बचाओ कमेटी द्वारा पुनर्वास की मांग तथा ब्लास्टिंग के विरोध में किया प्रदर्शन



 जामुड़िया:ईसीएल के केंदा एरिया अंतर्गत न्यू केंदा कोलियरी के न्यू केंदा ओसीपी में मंगलवार शाम को केंदा ग्राम बचाओ कमिटी की ओर से पुनर्वास तथा ब्लास्टिंग के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया गया.इस दौरान ओसीपी का ट्रांसपोर्टिंग ठप्प कर प्रदर्शन किया गया.विरोध प्रदर्शन के दौरान केंदा ग्राम बचाओ कमिटी के नयन गोप,आकाश बाउरी ने कहा की न्यू केंदा ओसीपी में ब्लास्टिंग के कारण आए दिन केंदा गांव तथा संगलग्न क्षेत्र में भू धसान की घटना घट रही है.जबकि ईसीएल प्रबंधन ग्रामीणों को पुनर्वास का केवल झांसा दे रही है लेकिन कोई सार्थक पहल नहीं किया जा रहा है.उन्होंने कहा की विगत कुछ दिनों पहले केंदा गांव के ग्रामीणों को पुनर्वासित करने की मांग पर न्यू केंदा एजेंट कार्यालय का घेराव किया गया था.उस दौरान ईसीएल प्रबंधन द्वारा आश्वाशन दिया गया की महाप्रबंधक कार्यालय में बैठक कर समस्या का समाधान कर लिया जाएगा. मंगलवार को पूरे दिन महाप्रबंधक कार्यालय के पास ग्रामीण डटे रहे, लेकिन किसी प्रकार की कोई बैठक नहीं किया गया ,जिसके कारण बाध्य होकर आंदोलन करते हुए न्यू केंदा पैच ओसीपी को बंद कर विरोध प्रदर्शन किया गया.इस दौरान स्थानीय ग्रामीण ईश्वर रूईदास,बिस्वजीत बाउरी,अक्षय घोष,होली बाउरी ने कहा की ओसीपी में ब्लास्टिंग के कारण घरों में दरार पड़ जा रहे है. ब्लास्टिंग का परिणाम है की विगत कुछ दिन पहले बाउरी पाड़ा में धसान की घटना घटी.उन्होंने कहा की ईसीएल प्रबंधन द्वारा बिना किसी समय सारणी के मनमौजी ढंग से ब्लास्टिंग किया जा रहा है, जिसके कारण भू धसान की घटना घटित हो रही है.उन्होंने कहा की ईसीएल प्रबंधन की उदासीनता का परिणाम है की लोग आतंक के साए में रात दिन गुजार रहे है.उन्होंने कहा की जब तक ईसीएल प्रबंधन सभी लोगों की सुरक्षित स्थान पर पुनर्वासित करने की व्यवस्था नहीं करता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार