65 डेसिबल आवाज वाले फटाखे सहित 5 लोगों को रानीगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार 26 को लिया हिरासत में





 रानीगंज-राज्य सरकार की तरफ से ज्यादा आवाज करने वाले पटाखे को प्रतिबंधित कर दिया गया है लेकिन फिर भी कई दुकानदार इन पटाखों की बिक्री कर रहे है. आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से ऐसे पटाखे बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में महालया के पूर्व संध्या रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्त के नेतृत्व में रानीगंज के राज पाड़ा ,बड़ा बाजार, शिव मंदिर मोड, महावीर कोलियरी सहित विभिन्न इलाकों में छापेमारी की और प्रतिबंधित 65 डेसिबल वाले पटाखे को जब्त किया. इस सिलसिले में पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार भी किया गया , वहीं महालया के भोर में रानीगंज के विभिन्न इलाके से प्रतिबंधित पटाखे फोड़ने के मामले में पुलिस ने 26 युवको को हिरासत में लिए,पर 3 घण्टो के पश्चात उन्हें छोड़ दिया गया.वहीं पुलिस द्वारा छापेमारी के दौरान तकरीबन 500 पैकेट प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए गए,हालांकि ग्रीन पटाखे पर किसी प्रकार का पाबन्द नहीं लगा है इसलिए रानीगंज बाजार में ग्रीन पटाखे बिक रहे हैं. हालांकि पुलिस के इस अभियान से एक बात साफ हो गई कि पुलिस प्रशासन की लाख कोशिशें के बावजूद अभी भी रानीगंज में प्रतिबंधित पटाखे की बिक्री जारी है .इस बारे में रानीगंज थाने के प्रभारी विकास दत्त ने बताया कि इस तरह का गैरकानूनी काम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पुलिस प्रशासन ऐसे लोगों पर नकेल कसने के लिए तत्पर है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल