जूनियर डॉक्टरों का 40 घंटे से अनिश्चितकालीन अनशन जारी, सीनियर डॉक्टर भी हुए भूख हड़ताल में शामिल





कोलकाता (पीबी टीवी )। कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुई भयावह घटना को लेकर आज भी देशभर में गुस्सा है। न्याय और कार्यस्थल की सुरक्षा की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टर अनिश्चितकालीन अनशन पर है। उन्होंने सोमवार को लगातार तीसरे दिन अनशन जारी रखा। उनके अनिश्चितकालीन अनशन के 40 घंटे बिट चुके है, लेकिन राज्य सरकार इस मुद्दे का समाधान निकालने के बजाय चुप्पी साधे हुए है।

प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टर अनिकेत महतो ने कहा, 'हमारा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी है। हमें राज्य सरकार से कोई जवाब नहीं मिला है। हम इसे तब तक जारी रखेंगे जब तक हमारी सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं। कोई भी बाहरी दबाव हमें न्याय मांगने से नहीं रोक पाएंगा। यह अभी और कभी नहीं होगा का समय है।'

बता दें, आरजी कर अस्पताल अनिकेत महतो, कोलकाता मेडिकल कॉलेज के स्निग्धा हाजरा, तनया पांजा और अनुस्तुप मुखोपाध्याय, एसएसकेएम अस्पताल के अर्नब मुखोपाध्याय, एनआरएस मेडिकल कॉलेज के पुलस्थ आचार्य और केपीसी मेडिकल कॉलेज के सायंतनी घोष हाजरा अनशन में बैठे हैं।

जूनियर डॉक्टरों को पूरा समर्थन देते हुए सीनियर डॉक्टर भी धर्मतला में 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल में शामिल हुए है. फिलहाल इस सांकेतिक अनशन में तीन वरिष्ठ डॉक्टर शामिल हुए हैं. प्रख्यात डॉक्टर सुवर्णा गोस्वामी बाद में आएंगी। अब तक इस अनशन में शामिल होने वाले सभी वरिष्ठ डॉक्टर में श्रावणी चक्रवर्ती, तापस फ्रांसिस बिस्वास और मुनमुन कीर्तनिया शामिल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार