राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर निघा के समीप कोलकाता से मुजफ्फरपुर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हुई,दो यात्री हुए घायल






जामुड़िया-राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर निघा के पास कल रात लगभग 10 बजे एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. यह बस कोलकाता से बिहार के मुजफ्फरपुर की तरफ जा रही थी. अचानक यह बस डिवाइडर से टकरा कर खड़ी एक ट्रक से टकरा गई. बस में 70 के करीब यात्री सवार थे. सौभाग्य से किसी को भी ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई यात्रियों में से कुछ एक यात्री को हल्की-फुल्की चोटें लगी, बाकी सभी सुरक्षित रहे. हालांकि बस का चालक फरार हो गया. इस बारे मे बस यात्रियों से बात की तो कोई भी निश्चित तौर पर कुछ नहीं कह सका कि यह दुर्घटना क्यों घटी. किसी ने कहा टायर फट गया तो किसी ने कुछ और बताया लेकिन दुर्घटना की असली वजह कोई नहीं बता पाया.

कथित तौर पर बस का खलासी बस चला रहा था और यही हादसे का कारण बना. हादसा जामुड़िया के श्रीपुर चौकी क्षेत्र में निघा मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर रात करीब 10 बजे हुआ. यह हादसा जब ओवर ब्रिज के पास हुआ. इस हादसे में ड्राइवर समेत एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है. इस घटना की जानकारी मिलते ही जामुड़िया थाने की श्रीपुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे सभी यात्रियों को बाहर निकाला. बाद में पुलिस प्रशासन द्वारा उन रूटों की लंबी दूरी की बस से कई यात्रियों को भेजा गया. वहीं दो घायलों को आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया. घटना के संबंध में जानकारी है की बस जब अनियंत्रित होकर डिवाईडर से टकराई तो गनीमत यह रही कि रास्ते के दूसरे का खड़ी ट्रक के पीछे टकराकर वह डिवाइडर में ही फंस गई,जिससे ड्राइवर और बस के अंदर बैठे एक व्यक्ति को मामूली चोटें आईं, लेकिन बस के अंदर मौजूद अन्य सभी यात्री सुरक्षित रहे, चूँकि इस बस में फंसे सभी यात्री दूर दराज के थे, इसलिए उन्हें अपने गंतव्य तक पहुँचने के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ी.अधिकांस यात्री बिहार के रहनेवाले थे,जो दीपावली और छठ पूजा के लिए घर जा रहे थे. बस में सवार कई यात्रियों ने दावा किया कि बस चालक ने आखिर इतने यात्रियों की जान की परवाह न करए हुए खलासी को बस चलाने के लिए क्यों कहा था खलासी नया-नया बस चलाना सीखा है इसलिए उसने नियंत्रण खो दिया और यह हादसा हुआ.यात्रियों में आक्रोश था,पर रात का समय होने के कारण बिना किसी हुल-हुज्जत के अपने गंतव्य तक जाना उचित समझा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार