टीडीबी कॉलेज में छात्रा के साथ बदसलूकी के विरोध में दिशम आदिवासी गांवता और फाइट फॉर मदर टँग के सदस्यों ने प्रिंसिपल से भेंट कर ज्ञापन सौंपा






रानीगंज-बीते दिन रानीगंज के टीडीबी कॉलेज में एक प्रथम वर्ष की छात्रा से एडमिशन के नाम पर पैसे लेने और उसके साथ बदसलूकी करने का आरोप लगा था. यह आरोप इस कॉलेज के एक पूर्व छात्र पर लगा था. छात्रा के पिता ने थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. इसे लेकर बुधवार को आदिवासी संगठन दिशम आदिवासी गांवता और फाइट फॉर मदर टँग के प्रतिनिधि मंडल कॉलेज के प्रिंसिपल से मुलाकात की गई और कुछ मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंप . इस बारे में फाईट फॉर मदर टँग के सचिव सुकु हांसदा ने बताया कि उन्होंने कॉलेज में जो घटना घटी थी उसे लेकर कॉलेज के प्रिंसिपल से मुलाकात की और भविष्य में इस तरह की घटना ना हो यह सुनिश्चित करने की मांग की. उन्होंने कहा कि बिना परिचय पत्र के कोई छात्र कॉलेज में कैसे घुस सकता है. उन्होंने प्रिंसिपल से यह सवाल भी पूछा. प्रिंसिपल ने उन्हें बताया कि फिलहाल यह मामला पुलिस प्रशासन के पास है .इसलिए वह इस पर कुछ नहीं कर सकते, हालांकि उन्होंने कहा कि प्रिंसिपल से जब उनकी बात हुई तो प्रिंसिपल ने बताया कि कॉलेज में कोई छात्र संगठन नहीं है. इस पर गहन जांच होनी चाहिए और भविष्य में इस तरह की घटना पर रोक लगनी चाहिए ,वरना दिशम आदिवासी गांवता और फाइट फॉर मदर टंग आने वाले समय में बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल