आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की स्थापना दिवस पर पुलिस अधिकारी ,सिविक पुलिस एवं कांस्टेबल को किया गया सम्मानित





 रानीगंज-आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा बीते 1 सितंबर से 13वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है. इसे लेकर लगातार कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस कड़ी में रानीगंज थाना की तरफ से पूरे साल पुलिस प्रशासन का हिस्सा बनकर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए और साहस का परिचय देकर अपनी जिम्मेदारी और अपना फर्ज निभाने के लिए 6 ऑफिसर ,चार कांस्टेबल ,दो महिला कांस्टेबल और एक विलेज पुलिस ,4 सिविक वॉलिंटियर और एक महिला सिविक वालंटियर को उनके साहस के लिए पुरस्कृत किया गया. रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्त, बल्लभपुर फांड़ी प्रभारी सौमेन बनर्जी ,निमचा फांड़ी प्रभारी मलय दास, पंजाबी मोड़ प्रभारी रवींद्रनाथ दलूई ने संयुक्त रूप से इन्हें पुरस्कृत किया. रानीगंज थाना के कार्यालय में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विकास दत्त ने पुलिस के बारे में लोगों द्वारा प्रतिकूल टिप्पणियां करने पर अफसोस जताया ,लेकिन उसके बाद भी जिस तरह से पुलिस अधिकारी और सिविक वालेंटियर अपनी जिम्मेदारियों को निभा रहे हैं उसकी तारीफ की.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार