इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रानीगंज शाखा द्वारा आरजी कर के घटना के विरोध में निकाली गई रैली






 रानीगंज-इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के रानीगंज शाखा द्वारा कोलकाता के आर जी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या की घटना के विरोध में गुरुवार को विरोध रैली निकाली गई .इस विरोध रैली में रानीगंज शहर के तमाम विशिष्ट व्यक्ति उपस्थित थे. इन्होंने आरजी कर मामले में इंसाफ की मांग करते हुए अपनी बातें सामने रखा. इनका कहना है कि इस मामले में जूनियर डॉक्टर जो हड़ताल कर रहे हैं, वह जायज मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं और सरकार को उनकी बातें मान लेनी चाहिए ,क्योंकि वह बहुत बड़ी मांग नहीं रख रहे हैं .वह सुरक्षा की मांग रख रहे हैं ,और जिस तरह से महिला डॉक्टर की हत्या कर दी गई. उसके दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं .उनको यह समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर सरकार उनकी मांगों को मन क्यों नहीं रही है. अगर सरकार उनकी मांगे मान लेती है तो जूनियर डॉक्टर अपना हड़ताल वापस ले लेंगे .इसी मुद्दे पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रानीगंज से शाखा के बैनर तले बेनर्थले रानीगंज शाखा के अध्यक्ष इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रानीगंज शाखा के अध्यक्ष चैताली बासु,पियाली दास गुप्ता, डॉ एस के बासु, अनिर्बाण घोष,अमृता घोष ,डॉ के वी गांगुली,डॉ बीजन मुखर्जी सह रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सलाहकार राजेंद्र प्रसाद खैतान उपस्थित थे. राजेंद्र प्रसाद खेतान ने कहा कि कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ जो कुछ हुआ उसको लेकर पूरे देश में लोग इंसाफ की मांग कर रहे हैं उन्होंने कहा कि महिला डॉक्टर के जिस तरह से हत्या की गई है यह बहुत जरूरी है कि उसके दोषियों को जल्दी से जल्दी चिन्हित करके कड़ी से कड़ी सजा दी जाए .उन्होंने कहा कि यह देखकर अच्छा लगा कि सुप्रीम कोर्ट ने स्वत संज्ञान लेते हुए मामले के गंभीरता को समझा और उन्हें उम्मीद है कि देश की सर्वोच्च न्यायपालिका के हस्तक्षेप की वजह से महिला डॉक्टर को इंसाफ मिलेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता