रानीगंज के खस्ताहाल सड़को की मरम्मत की मांग को लेकर रानीगंज सिटीजन्स फोरम ने किया धरना प्रदर्शन




रानीगंज-रानीगंज के बदहाल सड़को की मरम्मत की मांग को लेकर रानीगंज सिटीजंस फोरम द्वारा गुरुवार को रानीगंज बोरो कार्यालय के सामने सुबह 10:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक धरना प्रदर्शन किया गया. इस मौके पर रानीगंज सिटीजंस फोरम सहित शहर के अन्य संस्थाओं के सदस्यगण उपस्थित थे.उन्होंने रानीगंज में दुर्गा पूजा से पहले रास्तों की मरम्मत की मांग को पूरजोर तरीके से उठाया. इस धरना प्रदर्शन के दौरान रानीगंज सिटीजन्स फोरम के कार्यकारी अध्यक्ष गौतम घटक ने कहा कि आज की तारीख में रानीगंज में रास्तों की जिस तरह से दुर्दशा हुई है, उससे दुर्गा पूजा से पहले और दुर्गा पूजा के दौरान व्यापार पर काफी पूरा असर पड़ेगा. लोगों को घर से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है. इसका सीधा असर व्यापार पर पड़ रहा है. इसलिए उन्होंने रानीगंज बोरो अध्यक्ष मुजम्मिल शहजादा के मार्फ़त आसनसोल नगर निगम के मेयर से अनुरोध किया कि रास्तों की मरम्मत की जाए .इस बारे में रानीगंज सिटीजंस फोरम के सदस्य और रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रोहित खेतान ने कहा कि रानीगंज सिटीजंस फोरम की तरफ से विभिन्न मांगे बोरो चेयरमैन के सामने रखे गए, लेकिन उनमें सबसे प्रमुख मांग रानीगंज के रास्तों की मरम्मत है. उन्होंने कहा कि रानीगंज में रास्तों की जो हालत हुई है उस पर गाड़ी चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. फिलहाल रानीगंज सिटीजंस फोरम की तरफ से आपातकालीन स्थिति में रास्तों की मरम्मत की मांग रखी गई. महासचिव प्रदीप नन्दी ने कहा कि बोरो चेयरमैन ने उनकी बातों को सुना और आश्वासन दिया कि क्योंकि दुर्गा पूजा नजदीक है और बारिश भी हो रही है इसलिए अभी रास्तों की स्थाई मरम्मत संभव नहीं है, फिलहाल रास्तों को चलने फिरने लायक के पत्थर और छाई भरकर ड्रेसिंग कर दिया जाएगा, उसके बाद दुर्गा पूजा के बाद रास्तों को स्थाई तरीके से ठीक किया जाएगा. इसके अलावा रानीगंज में ट्रैफिक व्यवस्था को सही करने, जाम की समस्या से निजात दिलाने सहित और भी तमाम समस्याओं के प्रति बोरो चेयरमैन का ध्यान आकर्षित किया गया और उनके निराकरण की मांग की गई. बोरो चेयरमैन ने उनकी बातों को सुना और उन्होंने जाम की समस्या को लेकर कहा कि इस मामले में रानीगंज के व्यापारी वर्ग को भी जागरूक होने की जरूरत है .उन्होंने कहा कि आज रानीगंज सिटीजंस फोरम की तरफ से जो लोग आए थे उनमें ज्यादातर व्यापारी है. उन्होंने फ़ोरम के सदस्यों को कहा कि अधिकतर व्यापारी नगर निगम द्वारा दिए गए समय के अनुसार अपने दुकान से लोडिंग अनलोडिंग नहीं करते जिस वजह से जाम की समस्या होती है इसके अलावा कई व्यापारी अपनी दुकानों के सामने फुटपाथ के किनारे दुकानदारों को बैठा देते हैं और उनसे पैसे लेते हैं इससे भी जाम की समस्या उत्पन्न होती है. मुजम्मिल शहजादा ने कहा कि आज उन्होंने रानीगंज सिटीजंस फोरम के प्रतिनिधि मंडल को ऐसा करने से परहेज करने की हिदायत दी. उन्होंने कहा कि नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय और रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी रानीगंज के विकास के लिए काफी काम कर रहे हैं, लेकिन रानीगंज के नागरिक होने के नाते लोगों की भी कुछ जिम्मेदारी है जिन्हें निभाने की आवश्यकता है हालांकि मुजम्मिल शहजादा ने यह आश्वासन दिया कि आज रानीगंज सिटीजंस फोरम द्वारा जिन समस्याओं के प्रति उनका ध्यान आकर्षित किया गया उन समस्याओं को लेकर वह सचेत है. इस मौके पर यहां रानीगंज सिटीजंस फोरम के सलाहकार दिनेश चंद्र गुप्ता, राजेन्द्र प्रसाद खैतान,विद्युत पांडेय, मलय रॉय,रानीगंज गुरुद्वारा कमिटी के हरजीत सिंह बग्गा,बलजीत सिंह,इंदर सिंह,माधो सिंह,डाक्टर एस माझी, डॉ अरूपानन्द पॉल सह तमाम सदस्य उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा