पूजा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा के लिए "पिंक मोबाइल" लांच




  पूर्व बर्दवान (पीबी टीवी) दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू हो गई है. महिलाओं की सुरक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो, इस पर पूर्व बर्दवान जिला पुलिस विशेष ध्यान दे रही है. पूजा के दौरान महिलाओं की विशेष सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस की ओर से एक विशेष मोबाइल पेट्रोलिंग वैन लॉन्च की गयी, जिसका नाम है "पिंक मोबाइल"। गुलाबी रंग से सजी यह "पिंक मोबाइल" इस पूजा के दौरान शहर समेत विभिन्न इलाकों में गश्त करेगी. गुलाबी वैन में एक महिला पुलिस अधिकारी के साथ कुछ महिला पुलिस कांस्टेबल होंगी। मूल रूप से यह पिंक मोबाइल महिलाओं को सुरक्षित रखने के लिए अलग-अलग इलाकों में पहुंचेगा। इस बीच महिलाओं की सुरक्षा के लिए जिले में विशेष महिला बाइक फोर्स है. महिला थाना प्रभारी आईसी कविता दास और महिला थाना आईसी पायल सरकार ने कहा कि इसके अतिरिक्त, इस वैन के आने से पूर्वी बर्दवान जिला पुलिस ने महिला सुरक्षा में एक कदम आगे बढ़ाया है। इस सुसज्जित "पिंक मोबाइल" वैन का उद्घाटन शनिवार को बर्दवान महिला पुलिस स्टेशन के सामने किया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार