रानीगंज- रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में 63वें वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया. इस बारे में रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रोहित खेतान ने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि रानीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स का का आज 63 वां वार्षिक साधारण सभा आयोजित किया गया. किसी भी संस्था के लिए इतना बड़ा सफर तय करना खुशी की बात होती है . इस बैठक में सबसे पहले पिछले वर्ष के ऑडिटेड हिसाबों को पास करवाना एक नया ऑडिटर नियुक्त करना और पिछले साल चैंबर की तरफ से जो भी कार्यक्रम किए गए थे उनकी जानकारी प्रदान करना था. 200 से ज्यादा सदस्य बैठक में उपस्थित थे. बैठक में आने वाले समय में चेंबर की तरफ से क्या-क्या किया जाएगा इसकी एक रूपरेखा तैयार की गई. उन्होंने कहा कि चैंबर मुलतः एक व्यवसायिक संगठन है ,लेकिन अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए चैंबर व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रयासरत रहा है और आगे भी रहेगी. व्यापारियों को जो मुश्किलें आ रही हैं उनके बारे में प्रशासन को अवगत कराना और प्रशासन तथा व्यापारियों के बीच एक सेतु का काम करना है . आज की तारीख में व्यापार की हालत बहुत ज्यादा ठीक नहीं है, सरकारों की नीतियां व्यापारियों के अनुकूल नहीं है. इसके अलावा ऑनलाइन व्यापार की वजह से भी व्यापार पर काफी प्रतिकूल असर पड़ा है लेकिन रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स व्यापारियों को बदलते परिवेश में खुद को ढालने को लेकर जागरूक करना चाहता है, ताकि व्यापारी बदलते माहौल में भी अपने व्यापार को सफलतापूर्वक चला सकें . रानीगंज जैसे इस देश के जो भी पुराने नगर हैं वहां की जनसंख्या बढ़ी है लेकिन नागरिक सुविधा नहीं बढ़ी है इस वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेकिन फिर भी चेंबर के अध्यक्ष होने के नाते वह व्यापारियों से अनुरोध करते हैं कि अपने व्यापार को इस तरह से संचालित करें कि नागरिकों को समस्याओं का सामना न करना पड़े इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स की महिला शाखा में 132 महिलाएं जुड़ चुकी हैं और यह सभी उद्यमी महिलाएं हैं जो इस बात को दर्शाती है कि आज की तारीख में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है. इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष अरुण भरतीया, सचिव अरुमय कुंडू ,मनोज केसरी, दीपक जालान ,वही रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स की महिला शाखा की तरफ से वाइस प्रेसिडेंट रूबी गढ़वाल, वर्किंग वाइस प्रेसिडेंट बानी खेतान सहित चेंबर के तमाम सदस्य उपस्थित थे, इस अवसर पर बेंगलुरु के एस्टर व्हाइटफील्ड हॉस्पिटल द्वारा स्वास्थ्य को लेकर चर्चा की गई, जिसमें चिकित्सक डॉक्टर एचआरएस ग्रीन एवं डॉक्टर श्रीवास्तव लोकेश वरन ने लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए टिप्स दिए.


0 टिप्पणियाँ