एक करोड़ लूट मामले में दो पुलिसकर्मी , एक पूर्व सीआईडी कर्मी समेत 6 गिरफ्तार





आसनसोल-  (पीबी टीवी)- आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने एक करोड़ रुपये की लूट में शामिल होने के आरोप में दो पुलिस अधिकारियों सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया।

 दुर्गापुर शहर के पियाला मोड़ समीप जीटी रोड पर एक व्यवसायी से करीब एक करोड़ रुपये छीनने के आरोप में दुर्गापुर थाने के एएसआई   समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार हुए लोगों में दुर्गापुर थाने में तैनात एएसआई असीम चक्रवर्ती के साथ दो पुलिसकर्मी शामिल हैं. गिरफ्तार हुए लोगों में 2016 से निलंबित एक सीआई डी कर्मी भी शामिल हैं. इस मामले में तीन और लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. शनिवार को आरोपियों को दुर्गापुर अदालत में पेश किया जायेगा. इसकी जानकारी दुर्गापुर के पुलिस उपायुक्त (ईस्ट) अभिषेक गुप्ता ने दी.दिल्ली के व्यवसायी से कहां हुई छिनतई?

दुर्गापुर के पुलिस उपायुक्त (ईस्ट) अभिषेक गुप्ता ने बताया कि गुरुवार की देर रात दिल्ली के व्यवसायी के साथ करीब एक करोड़ रुपये की छिनतई की शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की. इस मामले में अब तक कुल छह लोगों को हिरासत में लिया गया है. छिनताई की गयी राशि की बरामदी अभी तक नहीं हो पाई है. इस मामले में कई तरीके से जांच की जा रही है. जल्द ही घटना से जुड़े अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. श्री गुप्ता ने बताया कि कानून सबके लिए समान है, जो कोई भी इसमें शामिल रहेगा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जायेगी.

दिल्ली के पहाड़गंज इलाके के रेल ठेकेदार ने आसनसोल के अपने पार्टनर अमित सिंह के खाते में एक करोड़ एक लाख रुपये आरटीजीएस किया था. उक्त राशि को आसनसोल से लेकर कोलकाता ले जाने के लिए उन्होंने अपने कंपनी के मुंशी को आसनसोल भेजा. मुंशी आसनसोल पहुंचकर भेजे गये रुपये की निकासी कर पार्टनर अमित सिंह के साथ गुरुवार दोपहर कोलकाता के लिए रवाना हुआ. वाहन जब दुर्गापुर के पियाला मोड़ के जीटी रोड से गुजर रहा था. उसी दौरान कुछ लोगों ने वाहन को रोककर खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर व्यवसायी को डांट-फटकार लगानी शुरू कर दी. आरोप है कि उन लोगों ने व्यवसायी को डरा-धमका कर एक करोड़ रुपये लेकर उन्हें डांटते रहे और उन्हें भगा दिया. उसके बाद वे लोग रुपये लेकर फरार हो गये. व्यवसायी ने इसकी शिकायत स्थानीय कुछ लोगो से की. गुरुवार इसकी शिकायत न्यू टाउनशिप थाने को दी गयी. न्यू टाउनशिप थाने की पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की एवं गुरुवार रात तक मामला दर्ज कर लिया गया.

छिनताई के मामले में दिल्ली के ठेकेदार के पार्टनर, आसनसोल निवासी अमित सिंह की भूमिका पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है. अमित सिंह आरटीजीएस का पैसा निकासी कर दिल्ली से आये मुंशी को लेकर जब कोलकाता रवाना हुआ उस दौरान अमित सिंह ने छिनताई का प्लान बनाते हुए इसकी सूचना पुलिस को दे दी थी. पुलिस ने पूरी योजना के तहत दुर्गापुर के जीटी रोड पर घटना को अंजाम दे दिया. पुलिस ने अमित सिंह को भी गिरफ्तार किया है. हालांकि इस बारे में पुलिस उपयुक्त अभिषेक गुप्ता ने कहा कि अभी मामला जांच प्रक्रिया के अधीन है जल्दी ही पूरे घटना का पर्दाफाश कर दिया जायेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता