आदिवासी एवेन गांवता द्वारा जमेरी ग्राम पंचायत प्रधान को आदिवासी समुदाय ने 23 सूत्री मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा







रानीगंज-आदिवासी एवेन गांवता द्वारा गुरुवार को रानीगंज प्रखंड के जेमेरी ग्राम पंचायत प्रधान को आदिवासी समुदाय के लोगों ने 23 सूत्री मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा. उन्होंने सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया और अपनी माँगें जनता के सामने रखीं, बाद में उन्होंने पंचायत कार्यालय के सामने धरना दिया. इस विरोध कार्यक्रम में पुरुषों से ज्यादा महिलाएं थीं. दुर्गा पूजा से पहले क्षेत्र में उचित और सामान्य पंचायत सेवाएं मिलने, आदिवासी समुदाय के जाहेर थाना सहित विभिन्न धार्मिक मामलों के संरक्षण की मांग की.इसके अलावा दैनिक पेयजल आपूर्ति की मांग करते हुए पीएचई की विभिन्न इलाकों में पाइप लाइन बिछाने , उस हिस्से की सड़कों की मरम्मत नहीं होने से लोगों को हो रही समस्या की तरफ पंचायत का ध्यान आकर्षित किया. उन्होंने इन सड़कों को अविलंब मरम्मत कराने की मांग की फर्जी एसटी प्रमाण पत्र देने को लेकर और सावधानी बरतने , टूटी सड़कों की सफाई कराने और इन सबके साथ-साथ बढ़ते मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए नालियों की सफाई और कूड़े की सफाई की मांग की. इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के सचिव शिबू हेम्ब्रम, सिद्धार्थ माडी, रमेश टुडू, आसमां किस्कू, नारायण पिरिया अन्य ने किया. उन्होंने पंचायत प्रधान रूमा मुखर्जी और पंचायत सदस्य शंपा मुखर्जी को अपना ज्ञापन सौंपा और अपनी मांगों के बारे में विस्तार से बताया. पंचायत प्रधान व पंचायत सदस्य ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर