आर जी कर की घटना को लेकर जामुड़िया भाजपा मंडल द्वारा की गई नेशनल हाईवे 19 को अवरोध





 जामुड़िया-कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और उनकी हत्या किए जाने के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की तरफ से शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुकांतो मजूमदार के आह्वान पर विभिन्न इलाकों में पथावरोध किया गया.इस मौके पर यहां बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे. राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर चांदा मोड़ के पास तकरीबन 20 मिनट तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाता रहा और रोड जाम किया गया. इस बारे में मंडल तीन के अध्यक्ष बृजमोहन पासवान ने कहा कि जिस तरह से कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार करके उसकी हत्या कर दी गई. इसके खिलाफ आज पूरे प्रदेश में भाजपा की तरफ से पथावरोध किया जा रहा है. पुलिस प्रशासन को ममता बनर्जी का खरीदा हुआ गुलाम बताया और कहा की जिस तरह से ममता बनर्जी चाहती है पुलिस प्रशासन उस तरह से काम करती है और विपक्ष द्वारा उठाए गए विरोधी स्वर को दबाने को कुचलने की कोशिश करती है ,लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, जब तक कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की महिला डॉक्टर के दोषियों को सजा नहीं मिलती तब तक भाजपा का आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने पुलिस प्रशासन के लोगों से आग्रह किया कि वह इस संघर्ष में भाजपा का साथ दें क्योंकि उनके घर में भी बेटियां हैं और यह सभी बेटियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी जा रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा