रानीगंज के बदहाल सड़कों की मरम्मत सहित 17 सूत्री मांगों को लेकर रानीगंज एरिया कमेटी ने दिया रानीगंज बोरो को ज्ञापन




 रानीगंज -रानीगंज के बदहाल सड़कों के मरम्मत सहित 17 सूत्री मांगों के समर्थन में रानीगंज माकपा एरिया माकपा कमेटी द्वारा रानीगंज के बोरो कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर बोरो चैयरमेन को एक ज्ञापन सौंपा गया. इस बारे में वामपंथी नेता दिव्येंदु मुखर्जी ने कहा कि आज रानीगंज माकपा लोकल एरिया कमेटी की तरफ से रानीगंज बोरो कार्यालय को 17 सूत्री मांगों के समर्थन में ज्ञापन दिया गया, लेकिन यहां के लोगों को नागरिक सुविधा उपलब्ध नहीं हो रही है. इसका जवाब मुख्यमंत्री को देना होगा .यहां पर लोगों पर टैक्स बढ़ गए. ट्रेड लाइसेंस की फीस बढ़ गई, लेकिन उसे हिसाब से लोगों को सुविधा नहीं मिला कर स्थिति पहले इसी तरह है .शहर के सभी सड़के बदहाल है,जबकि सामने ही बंगाल का सबसे प्रसिद्ध दुर्गापूजा का त्यौहार है. लोगों को पानी नहीं मिल रहा है, लेकिन यहां के अधिकारियों को इसकी कोई परवाह नहीं है .किसी को लेकर बोरो चैयरमेन को ज्ञापन सौंपा गया. वहीं 8स बारे में रानीगंज बोरो के चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा ने कहा कि आज मार्क्स वादी कम्युनिस्ट पार्टी की तरफ से विभिन्न मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा गया . इनमें वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, एससी एसटी सर्टिफिकेट सहित विभिन्न मांगों को रखा गया था. उन्होंने कहा कि पेंशन के मामले में यह देखना पड़ता है कि कौन जीवित है कौन नहीं. अक्सर देखा जाता है कि किसी की मौत हो चुकी है लेकिन उसके अकाउंट में पैसा भेजा जा रहा है इसकी जांच पड़ताल करनी पड़ती है समय लगता है. अक्सर यह देखा गया है कि किसी की मौत हो गई है लेकिन उसके अकाउंट में विभिन्न पेंशन का पैसा घुस रहा है. इसके लिए पार्षदों को लाइफ सर्टिफिकेट देने के लिए कहा गया है. यह काम किया जा रहा है. वहीं सड़कों की बदहाली को लेकर उन्होंने कहा कि विभिन्न सड़कों की मरम्मत का टेंडर निकल चुका है, जो कि आज वामपंथी नेताओं को दिखाया भी गया. उन्होंने कहा कि बारिश की वजह से सड़कों की व्यवस्था हो गई है. लेकिन बारिश किसी के बस में नहीं है लेकिन उन्होंने कहा कि रानीगंज के विभिन्न सड़कों को बहुत जल्द ठीक किया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात