रानीगंज थाने के पुलिस बल्लभपुर ग्रामीण अस्पताल एवं रामगोपाल शराफ़ विद्यालय पहुंचकर महिला कर्मियों, शिक्षकों तथा छात्रों से सुरक्षा को लेकर किया बातचीत







रानीगंज- आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल कांड के बाद राज्य प्रशासन की तरफ से अस्पतालों तथा स्वास्थ्य केंद्रों की सुरक्षा बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार को रानीगंज के बल्लभपुर स्थित बेलुनिया ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र में रानीगंज थाने की तरफ से अधिकारियों द्वारा दौरा किया गया.रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्ता,एवं बल्लभपुर पुलिस फाड़ी के प्रभारी सोमेन बनर्जी ने म स्वास्थ्य केंद्र के महिला कर्मचारियों और प्रभारी से बात की और जानने की कोशिश की उन्हें किस तरह की असुविधाओं का सामना करना पड़ता है. उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन हमेशा उनके साथ है और किसी भी समस्या के होने पर वह तुरंत उनकी मदद के लिए हाजिर हो जाएंगे. वह लोग बिना किसी और डर के अपने जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करते रहे.यहां के पश्चात पुलिस रानीगंज के बल्लभपुर स्तिथ रामगोपाल सर्राफ विद्यालय में अधिकारियों ने दौरा किया . उन्होंने स्कूल के प्रबंधन से जुड़े व्यक्तियों से बातचीत की और वहां पर सुरक्षा से संबंधित पहलुओं की जांच की. इस बारे में स्कूल के प्रधानाध्यापक शांतनु राय ने बताया कि आज रानीगंज थाना तथा बल्लभपुर फाड़ी के प्रभारी आए थे. उन्होंने स्कूल के प्रबंधन से जुड़े लोगों से बात की और स्कूल में सुरक्षा को देखते हुए उन्हें किन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसके बारे में जानकारी हासिल की. स्कूल प्रबंधन की तरफ से पुलिस अधिकारियों को बताया गया कि फिलहाल इस तरह की कोई समस्या नहीं है लेकिन अगर एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाए तो अगर कोई अप्रिय घटना घटती है तो तुरंत संपर्क किया जा सकता है शांतनु राय ने बताया कि फिलहाल स्कूल परिसर और आसपास के इलाके में कोई अप्रिय घटना नहीं घटी है . उन्होंने पुलिस प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात