बालू माफियाओं द्वारा अवैध रूप से पेड़ों की कटाई कर बीना अनुमति के सड़क बनाने के खिलाफ अंचल के आदिवासी समुदाय के लोगों ने रानीगंज वीडियो को पत्र लिखा




रानीगंज: रानीगंज प्रखंड अंतर्गत तिराट ग्राम पंचायत अंतर्गत डमलिया ब्रिज के निकट बालू माफियाओं द्वारा अवैध रूप से पेड़ों की कटाई कर बिना अनुमति के सड़क बनाने के खिलाफ अंचल के मुर्गाथाल आदिवासी मिलन गांवता के बैनर तले रानीगंज के वीडियो को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने उनसे अनुरोध किया है कि इस क्षेत्र में धड़ल्ले से पेड़ों की कटाई की जा रही है, ताकि अवैध रूप से रास्ते का निर्माण किया जा सके, इसे अविलंब रोका जाए.संगठन के अध्यक्ष मंटू सोरेन ने कहा कि यहां की जनता की भलाई के लिए इस रास्ते का निर्माण जरूरी नहीं है. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में दो रास्ते पहले से ही है, जिसे यहां के लोग अपने रोजमर्रा के कार्यों के लिए इस्तेमाल करते हैं. उन्होंने कहा कि जिस तरह से पेड़ों की अवैध रूप से कटाई की जा रही है, उससे आदिवासी समुदाय के लोगों की धार्मिक भावनाओं को आघात लगा रहा है,क्योंकि आदिवासी समुदाय के लोग हमेशा से प्राकृतिक संसाधनों को देवता मानकर पूजा करते आए हैं. यहां पर आदिवासी समुदाय के लोग सदियों से रह रहे हैं और यहां के प्राकृतिक संसाधनों को देवता मानकर पूजा करते रहे हैं, लेकिन अब जिस तरह से धड़ल्ले से पेड़ों की कटाई की जा रही है उससे उनके धार्मिक भावनाओं को आघात लगा रहा है.उन्होंने रानीगंज के वीडियो से अनुरोध किया कि वह पेड़ों की कटाई रोकने तथा अवैध रूप से रास्ते के निर्माण को रोकने को लेकर कोई जरूरी कदम उठाएं, वरना यहां पर पेड़ों की कटाई ऐसे स्तर पर पहुंच गई है कि यहां पर प्राकृतिक संसाधन पूरी तरह से नष्ट हो जाएंगे.उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं अवैध रास्ते का निर्माण करने वाले लोग यहां पर सरकारी जमीन का भी दुरुपयोग कर रहे हैं और वहां पर भी अतिक्रमण करके अवैध रूप से रास्ते का निर्माण कर रहे हैं. संगठन की ओर से ज्ञापन की प्रतिलिप जिला शासक, तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र चक्रवर्ती एवं रानीगंज थाना प्रभारी को भी देकर कारवाई करने की मांग की गई है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार