ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र की बेलबाद साइडिंग में "मिली गार्डन" का उद्घाटन

शताक्षी महिला मंडल, ईसीएल की अध्यक्षा ने किया उद्घाटन 



जामुड़िया-ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र की बेलबाद साइडिंग में नवनिर्मित उद्यान "मिली गार्डन' का उद्घाटन शताक्षी महिला मंडल, ईसीएल की अध्यक्षा मिलि दत्ता द्वारा किया गया. इस अवसर पर शताक्षी महिला मंडल की उपाध्यक्षा आकांक्षा मिश्रा, जीरक आलम व संचिता राय विशिष्टता से उपस्थित रही. साथ ही, शताक्षी महिला मंडल, ईसीएल की सभी शाखा अध्यक्षा भी मौजूद रहीं. ग़ौरतलब है कि शताक्षी महिला मंडल की कुनुस्तोड़िया शाखा के सौजन्य से यह उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ. समारोह की मुख्य अतिथि व शताक्षी महिला मंडल, ईसीएल की अध्यक्षा मिलि दत्ता ने कहा कि बेलबाद जैसे ग्रामीण परिवेश में इतने मनोरम उद्यान का निर्माण सचमुच प्रशंसनीय है. कोयले की साइडिंग के ठीक बगल में इस तरह के प्रक्रितिमय परिवेश का होना ही मन को आनंदित करता है. इस मौके पर पौधारोपण भी किया। उल्लेखनीय है कि इस उद्यान में औषधीय व अन्य पौधे, ओपन जिम, योगा स्पेस, फव्वारा, ग्रीन वाक, ग्रीन वाल, स्क्रैप मेटल स्टेच्यू आदि विशेष आकर्षण का केंद्र हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता