जामुड़िया-राष्ट्रीय राजमार्ग 19 संलग्न चांदा सर्विस रोड में हमेशा किसी बड़े अनहोनी का डर बना रहता है.स्थानीय बाबा धर्म काटां से वजन कराने के लिए आने वाले बड़े वाहन हमेशा पलटने गिरने का डर बना रहता है, बड़े बड़े गड्ढे, नाली जाम होने के कारण स्थानीय एक अंग्रेजी माध्यम स्कुल जाने वाले विद्यार्थी और उनके अभिभावक को आने जाने में काफी दिक्कत होती है. बाबा स्टील के मालिक मनोरंजन बनर्जी ने बताया कि हम लोगों ने अपने पैसे से सर्विस रोड मे ईटं देकर आने जाने लायक मरम्मत की है स्थानीय पार्षद से भी शिकायत की है लेकिन कोई सहयोग नही मिला.आज राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी को बुलाकर इस समस्याओं से अवगत कराया गया. मनोरंजन बनर्जी ने कहा कि जब इसका निर्माण हो रहा था तब चांदा के पास अंडर पास ब्रिज बनाने के लिए कहा गया था लेकिन तब प्रशासन की तरफ से बताया गया था कि इसका नक्शा दिल्ली में पास हुआ है स्थानीय स्तर पर इसमें कोई तब्दीली नहीं की जा सकती , लोगों को परेशानी होने लगी. स्थानीय व्यापारियों ने अपने खर्चे से इस सर्विस रोड का कुछ मरम्मत करवाया था, अब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी आए हैं और ब्रिज को बचाने के लिए वह ड्रेन बनाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि उन लोगो को जल निकासी के लिए नाला बनाने से कोई आपत्ति नहीं है लेकिन रास्ते को नुकसान नहीं होना चाहिए जिस रास्ते का काम यहां के व्यापारियों ने अपने खर्चे से करवाया था. साउथ ईण्ड माडल स्कुल के निदेशक पी माजी ने बताया कि अगर इस समस्या का समाधान यथाशीघ्र नही किया गया तो हमलोग राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर देगें ,उन्होने बताया कि यहाँ दोनो स्कुल मे तकरीबन तीन हजार से अधिक विद्यार्थी पढ़ते हैं . उन्होंने बताया कि 2010 से इस रास्ते का निर्माण नहीं किया गया है. किसी तरह यहां पर स्थानीय लोगों द्वारा ही आने जाने लायक रास्ते को बनाया गया है .किसी तरह निकासी नाली से पानी निकल रहा है लेकिन अब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी आए हैं और कह रहे हैं कि अगर इस तरह से ब्रिज के किनारे से पानी निकलेगा तो ब्रिज को नुकसान पहुंच सकता है. उन्होंने कहा कि उनका जो करना है वह कर सकते हैं लेकिन सबसे पहले रास्ते को बनाना होगा क्योंकि यहां पर दो स्कूल है और उन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों और स्कूल के शिक्षक और अन्य कर्मचारियों को भी आने-जाने में काफी समस्याएं आती हैं .अक्सर यहां पर हादसे होते रहते हैं लोगों को चोट लगती है उनकी बस एक ही मांग है कि पहले रास्ते का निर्माण किया जाए.वहीं चांदा साउथ एंड मॉडल स्कूल द प्रिंसिपल अर्चना चौबे ने भी कहा कि यहां पर सर्विस रोड नहीं होने से स्कूल में पढ़ने आने वाले बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों और स्कूल के शिक्षक और अन्य कर्मचारियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है .उन्होंने कहा कि उनको नहीं पता कि यह सर्विस रोड अभी तक क्यों नहीं बना है लेकिन इस सर्विस रोड को जल्द से जल्द बनाने की आवश्यकता है क्योंकि इस सर्विस रोड के नहीं रहने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया यह सर्विस रोड पर जल्द से जल्द बनाने की पहल करें .इस विषय पर राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी से पूछने पर कहा कि इस विषय में उच्च अधिकारी से बात करेंगे. यह कहकर पल्ला झाड़ लिया.श्रीपुर फांड़ी के प्रभारी मेघनाथ मंडल दल बल आकर लोगों को समझाकर शांत कराये.आए दिन ईस सर्विस रोड मे बहुत सारे विद्यार्थी, उनके अभिभावक गिर गए और उन्हे अस्पताल पहुंचाया गया ,स्टेट बैंक मे आने वाले पेंशन होल्डर सहित आने वाले ग्राहकों को परेशानी होती है .स्थानीय लोगों मे पैरु बिंद, तनवीर आलम,जगन्नाथ बनर्जी ,शम्भु गुप्ता, फैजान आलम,लक्खीकातं भंडारी सहित छात्र और उनके अभिभावक उपस्थित थे .


0 टिप्पणियाँ