रानीगंज:रानीगंज के हालदार बांध इलाके में डेढ़ सौ साल पुराने शनि मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया.शनिवार को शनि महाराज, पंचमुखी बालाजी और शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की गई,वहीं रविवार को शनि महाराज का वार्षिक उत्सव मनाया गया. यहां विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए भंडारा का आयोजन किया गया .
कार्यक्रम में शिव चर्चा,भजन कीर्तन और महा भंडारा का भी आयोजन किया गया.भजन संध्या में मशहूर गायिका अंजलि कर्मकार, गायक रंजीत बिस्वास,गौतम लाहा,अंडाल से आए गायक ललित अग्रवाल ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति की, जिसे सुनकर भक्तगण भाव-विभोर हो उठे. इस दौरान शनि देव जी का भव्य श्रृंगार भी किया गया. प्राण प्रतिष्ठा समारोह में रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी,रानीगंज शहर के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष रुपेश यादव,रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा अंसारी, आसनसोल नगर निगम के मेयर परिषद दिव्येंदु भगत, वार्ड संख्या 91 के पार्षद राजू सिंह, रानीगंज ट्रैफिक विभाग के प्रभारी चित्ततोस मंडल,अरविंद सिंघानिया,शुभो भट्टाचार्य, इंद्रजीत चक्रवर्ती,मितुल केउरा,पुरोहित अलखदेव पाण्डेय,मंदिर का पुजारी धर्मचंद पंकज जोशी,नेहा जोशी,मनोज भार्गव, आस्था जोशी,रूद्र जोशी और अन्य सदस्यगण उपस्थित थे. सभी भक्तों ने मंदिर में आकर बाबा के दरवार में हाजरी लगाई और बाबा का आशीर्वाद लिया.
इस अवसर पर मंदिर के पुजारी पंकज कुमार ने कहा कि एक रात शनि महाराज ने उनका सपना दिया और आदेश दिया कि हर जगह पर उनके मंदिर का निर्माण हो रहा है इस जगह पर भी उनके मंदिर का निर्माण होना चाहिए. इसके बाद डेढ़ सौ साल पुराने इस मंदिर के जीर्णोद्धार का प्रयास किया गया. यह बड़े हर्ष का विषय है कि यहां पर सभी के सहयोग से यह कार्य संभव हुआ और अब यहां पर शनि महाराज के साथ-साथ शिव परिवार और पंचमुखी बालाजी भी स्थापित हुए हैं. रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी ने कहा कि शनि महाराज के मंदिर का जीर्णोद्धार बेहद खुशी की बात है.शनि महाराज हमारे हर तकलीफ हर समस्या का समाधान करते हैं हमारे हर कष्ट का निवारण करते हैं हमें हर संकट से बचाते हैं, इसलिए उनके मंदिर को इस तरह से भव्य रूप से पुनर्निमित करना बहुत हर्ष का विषय है उन्होंने शनि महाराज से प्रार्थना की की रानीगंज के लोगों को हर संकट से वह रक्षा करें. रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा नेवी मंदिर के जीर्णोद्धार पर खुशी जताई उन्होंने कहा कि यह बेहद प्राचीन मंदिर है और जिस तरह से सभी के सम्मिलित प्रयास से इस मंदिर का नवीनीकरण किया गया है वह बहुत अच्छा है और अब यह मंदिर बेहद भव्य रूप में सबके सामने उभर कर आया है और यहां पर जिस तरह से शनि महाराज के साथ-साथ शिव परिवार और पंचमुखी बालाजी के प्राण प्रतिष्ठा की गई है उसे श्रद्धालु बेहद खुश हैं. वही पुराने टाउन टीएमसी अध्यक्ष रूपेश यादव ने भी मंदिर के नवीनीकरण पर अपनी खुशी जताते हुए कहा कि जिस तरह से यहां पर मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया है वह बहुत खुशी की बात है .उन्होंने कहा के श्रद्धालु इससे बहुत खुश हैं .
मेयर परिषद सदस्य दिव्येंदु भगत इस कार्यक्रम ने हमारी पुरानी परंपराओं को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
पार्षद राजू सिंह ने कहा की यह आयोजन हमारे शहर के लिए गौरव का विषय है और हमारी आस्था को मजबूत करता है.
रानीगंज ट्रैफिक विभाग के प्रभारी चित्तातोस मंडल ने कहा भक्तों की सुरक्षा और सुगमता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए थे,और यह हमारे समुदाय के समर्पण को दर्शाता है.




0 टिप्पणियाँ