रानीगंज लायंस डीएवी पब्लिक स्कूल में वार्षिक सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न




 रानीगंज-लायंस आर.एल.जे.डी.एम.चनानी डीएवी पब्लिक स्कूल में वार्षिक सम्मान समारोह सम्पन्न हुई. वृहस्पतिवार को रानीगंज डीएवी के सभागार में 2023-24 के 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम ‘इंसपिरियोन’ का आयोजन किया गया. ‘इंसपिरियोन’ की सफलता के शिखर तक पहुँचाने के लिए वर्ष भर छात्रों के द्वारा किए गए निरंतर प्रयास और उन्नति का प्रतीक है. सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्तकारियों, विषय पर 100% तथा 90% या उससे अधिक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. साथ ही साथ उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के एल.एम.सी के अध्यक्ष लायन डॉक्टर अब्दुल कयूम जी उपस्थित थे.माननीय क्षेत्रीय अधिकारी डीएवी संस्थान पश्चिम बंगाल क्षेत्र और एल.एम.सी के प्रबंधक पापिया मुखर्जी जी अपनी व्यस्त कार्यक्रम के कारण उत्सव में नहीं आ सकी, लेकिन उनके आशीर्वाद और प्रेरणा ने वार्षिक कार्यक्रम को बड़ी सफलता दिलाने में मदद की. अन्य स्कूलों के प्राचार्य एवं प्राचार्या तथा लायन स्कूल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के प्रेसिडेंट सुशील गनेड़ीवाला, लायन सपन लोयलका तथा अन्य गणमान्य सदस्यों सहित लायन सदस्य और मेज़बान स्कूल की प्राचार्या श्रीमती मंदिरा दे जी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा में चार चाँद लगा दिया.कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र के जाप के साथ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया. इसके बाद गीत एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि जी ने मेहनती छात्रों की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की, उन्हें ज्ञान की बातें बताई और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों की हौसला एवं उत्साह को बढ़ाती है. उन्होंने इस सफलता का श्रेय अभिभावकों, शिक्षकों तथा गैर कर्मचारियों के सहयोग को दिया. सम्माननीय अतिथियों ने अपनी शुभकामनाएँ दी और उपलब्धि हासिल करने वाले छात्रों को आशीर्वाद दिया और उनसे भविष्य के सभी प्रयासों को ईमानदारी और समर्पण के साथ करने का आग्रह किया.स्कूल की प्राचार्या श्रीमती मंदिरा दे जी ने यह कहते हुए अपने विचार प्रस्तुत की कि जिन विद्यार्थी ने अपनी उपलब्धियों से अपना तथा स्कूल का मान बढ़ाया है, उनका तथा उनके अभिभावक का सम्मान अवश्य होना चाहिए और इस प्रकार के कार्यक्रम भविष्य में होते रहेंगे .उन्होंने अपने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों का प्रदर्शन, उनका अनुशासन प्रशंसनीय है. कार्यक्रम की समाप्ति पर वरिष्ठ शिक्षक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन की रीति निभाई गई. शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार