महिला के मौत के पश्चात सरकारी अस्पताल में रोगी के परिजनों ने किया तोड़फोड़






रानीगंज- रानीगंज के आलू गोड़िया स्तिथ रानीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला की मौत होने के बाद उनके परिजनों ने सरकारी अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया और तोड़फोड़ की. घटना के बारे में मृत महिला नुसरत खातून के पति नौशाद खान ने बताया कि गुरुवार सवेरे 11:30 के आसपास उनकी बीवी को अस्पताल लाया गया था. उनकी बीवी को उल्टी हो रही थी और उनके छाती में दर्द था .अस्पताल लाने के बाद उसे एक इंजेक्शन दिया गया ,जिसके बाद उसकी हालत और ज्यादा खराब हो गई. इसके बाद यहां पर नर्स ने हीं डॉक्टर को बुलाया उसके बाद उसे एक दवा दी गई जिसके बाद वह बेहोश हो गई और उसकी मौत हो गई. नौशाद खान ने बताया कि अगर यहां के डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज संभव नहीं था तो उसे दूसरी जगह रेफर कर दिया जा सकता था. वही इस बारे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर तीर्थ गोपाल मंडल ने कहा कि नुसरत खातून नामक एक महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया था .उसे उल्टी हो रही थी ,लेकिन उसकी छाती के दर्द के बारे में बताया नहीं गया था .उसके बारे में बाद में पता चला. उन्होंने कहा कि उल्टी को रोकने के लिए एक इंजेक्शन दिया गया था और बार-बार दस्त हो रही थी. उसे रोकने के लिए एक दवा खिलाई गई .उन्होंने कहा कि मरीज भर्ती भी नहीं होना चाहती थी लेकिन उसकी हालत काफी खराब थी और परिवार के लोग मरीज की बीमारी के इतिहास के बारे में भी कुछ बताना नहीं चाह रहे थे. उन्होंने कहा कि 12:00 बजे के आसपास मरीज को लाया गया और 12:30 बजे के आसपास उसकी मौत हो गई. इसमें चिकित्सकीय लापरवाही की कोई बात नहीं है. महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल