पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु के जन्म दिवस पर कोयला खदान ठेका श्रमिक द्वारा की गई रक्तदान शिविर का आयोजन





रानीगंज-पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु के जन्मदिन पर कोयला खदान श्रमिक यूनियन भारत के कोलियरी मजदूर सभा सीटू एवं कोयला खदान ठेका श्रमिक यूनियन शिशुबगान एवं जेके नगर एवं सीटू रानीगंज समन्वय समिति की ओर से जेके नगर में सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. सीटू पश्चिम बर्दवान जिला महासचिव वंशगोपाल चौधरी ने जेकेनगर में रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया. वंशगोपाल चौधरी ने कहा कि देश के श्रमजीवी लोग आज प्रभावित हैं. राज्य और केंद्र दोनों सरकारें मजदूरों का हक छीन रही हैं. जबकि श्रमिक सामाजिक परिवर्तन की अग्रणी शक्ति हैं.श्रमिकों ने रक्तदान किया और लोगों की जान बचाने के लिए अपना योगदान दिया. आज दो शिविरों में कुल 77 लोगों ने रक्तदान किया. श्रमिक नेताओं ने रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न व प्रमाणपत्र दिये. रानीगंज में हुए रक्तदान शिविर में पूर्व विधायक रुनु दत्ता, सुप्रिया रॉय, अनुप मित्रा समेत अन्य वामपंथी नेता मौजूद थे. शाम को रानीगंज कोयला श्रमिक भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां कविता, संगीत, नृत्य प्रस्तुत किये गये.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन