कोलकाता (पीबी टी वी)| बजट में भेदभाव और देश में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को केंद्र सरकार के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही साथ ही बजट में भेदभाव को लेकर कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण का पूतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
आज 25 जुलाई को दक्षिण कोलकाता जिला कांग्रेस की ओर से एक विरोध रैली निकाली गई, जो भवानीपुर जादू बाबू बाजार के सामने पहुंची, जहां वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का पुतला जलाया गया और विरोध प्रदर्शन किया गया.
कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एनडीए सरकार का तीसरा पूर्ण बजट पेश कर दिया है. इस बजट में वित्त मंत्री ने जिस तरह से बिहार और आंध्र प्रदेश पर मेहरबानी दिखाई, उससे पता चलता है कि यह बजट मोदी सरकार को संकट से बचाने के लिए तैयार किया गया है. इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ बढ़ती महंगाई युवाओं को रोजगार देने में असफल रहने और अग्निवीर योजना को लेकर नारेबाजी की।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण महंगाई को रोकने और युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह से असफल होने रही है। वर्तमान में आम नागरिक अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है तब से आम आदमी का जीना दुश्वार हो गया है लगातार देश में महंगाई बढ़ रही है. यह केंद्र की सरकार केवल उद्योगपति मित्रों का ही ध्यान रख रही है. आम जनता से उन्हें कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने आह्वान किया है कि जब तक महंगाई कम नहीं होता तब तक महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ऐसे ही आंदोलन करती रहेगी। कांग्रेस नेताओं ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह बजट कुर्सी बचाओ बजट है क्योंकि केंद्र सरकार आज चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार नाम के दो बैसाखी पार्टी की हुई है इसलिए आंध्र प्रदेश और बिहार को खुश करने के लिए इस बजट में प्रावधान तो रखा गया है लेकिन अन्य राज्यों को और विशेष कर पश्चिम बंगाल को वंचित किया गया है उन्होंने कहा कि पूर्वोदय नाम से एक नई परियोजना शुरू की गई है जिसमें पश्चिम बंगाल को भी रखा गया है लेकिन जब आंध्र प्रदेश बिहार को सहायता राशि प्रदान की गई तो पश्चिम बंगाल को वंचित क्यों किया गया उन्होंने भाजपा के बंगाल के जनप्रतिनिधियों से भी सवाल किया कि बंगाल में 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के 75 विधायक चुने गए थे आज की तारीख में भाजपा के 12 सांसद हैं वह लोग पश्चिम बंगाल को वंचित किए जाने पर खामोश क्यों है वह लोग कांग्रेस के साथ इस बजट के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आंदोलन क्यों नहीं कर रहे हैं उन्होंने कहा कि निर्मला सीतारमण द्वारा जो बजट पेश किया गया है उसमें लक्ष्य तो रखा गया है लेकिन उसे लक्ष्य की प्राप्ति कैसे होगी उसका कोई दिशा निर्देश नहीं है उन्होंने कहा कि ना तो इसमें शिक्षा स्वास्थ्य मनरेगा के लिए धनराशि आवंटित की गई है ना इसमें रोजगार के अवसर पैदा करने की ही दिशा दिखाई गई है उन्होंने कहा कि यह बजट पूरी तरह से दिशाहीन बजट है और इसका एकमात्र उद्देश्य केंद्र सरकार को बचाना है

0 टिप्पणियाँ