जामुड़िया स्तिथ अजय एवं सिंघारन नदी को अतिक्रमण करने वाले पर सख्त कार्रवाई करने की मांग पर आसनसोल के पूर्व मेयर एवं भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने जिला शाशक को लिखा पत्र



जामुड़िया : जामुड़िया स्तिथ अजय एवं सिंघारन नदी को अतिक्रमण करने वालो के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग पर आसनसोल के पूर्व मेयर एवं भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने पुनः एक बार आवाज उठाई है. इस मुद्दे को लेकर उन्होंने जिलाशासक को एक पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने एक निजी कोयला कम्पनी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि एक कोयला कंपनी जामुड़िया इलाके चूरूलिया घाट पर अजय नदी के को भरकर नदी को नुकसान पहुंचा रही है , वहीं दूसरी और जामुड़िया इलाके के ही कुछ निजी कारखाने के लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए सिंघारण नदी के अस्तित्व को खत्म करने में लगे है. इन कारखानों के मालिक द्वारा सिंघारन नदी अतिक्रमण कर उसे नदी से नाला में तब्दील कर दी गई है ओर उसके धारा को भी मोड़ दे रही है .जिससे अति प्राचीन सिंघारन नदी का अस्तित्व खतरे में आ गया है. इस मुद्दे को लेकर भाजपा मंडल एक कमेटी ने पहले ही जामुड़िया के प्रखंड विकास अधिकारी को शिकायत पत्र दिया है, परंतु इस मुद्दे पर अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है. इसलिए जितेंद्र तिवारी ने पत्र के माध्यम से जिला शासक से इस विषय को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने की मांग की है ताकि इन दोनों नदियों से खिलवाड़ करने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा सके.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा