सावन के पहली सोमवार पर शिव शक्ति जन सेवा संस्था और चलो अमरनाथ संस्था की तरफ से कावड़ियों के लिए सेवा प्रदान करने के शिविर लगाई गयी




रानीगंज-सावन के पहले सोमवार की पूर्व मध्य रात्रि रानीगंज के शिशु बागान मोड पर शिव शक्ति जन सेवा संस्था और चलो अमरनाथ संस्था की तरफ से कावड़ियों के लिए सेवा प्रदान करने के शिविर लगाई गयी. रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्ता ने इस शिविर का उद्घाटन किया . शिविर में कांवड़ियों के लिए चाय बिस्किट, सूजी का हलवा सहित अन्य भोजन सामग्रियां रखी गई थी, जो कांवरिया इस रास्ते से होकर गुजर रहे थे .उनको यह सेवा प्रदान की गई.

 इस बारे में शिव शक्ति जन सेवा संस्था के रानीगंज शाखा प्रमुख तरुण बर्मन ने कहा कि आज सावन का पहला सोमवार है. इस अवसर पर कांवड़ियों को सेवा प्रदान करने के लिए इस शिविर का उद्घाटन किया गया. हर सोमवार को यह शिविर लगाया जाएगा और कांवड़ियों की सेवा की जाएगी. उन्होंने कहा कि आज रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्ता द्वारा इस शिविर का उद्घाटन किया .उन्होंने अन्य श्रद्धालुओं के साथ यहां पूजा अर्चना भी की. उन्होंने कहा कि उनके संस्था की तरफ से पिछले 7 वर्षों से कांवरियों के लिए यह सेवा प्रदान की जा रही है ,और तरुण बर्मन ने कहा कि उनके संस्था हमेशा इस तरह के सामाजिक कार्य करते रहती है और इस सेवा को प्रदान करने का उद्देश्य यह है कि बाबा भोलेनाथ की कृपा रानीगंज पर बनी रहे. उन्होंने कहा कि उनके संगठन की तरफ से पिछले 7 वर्षों से यह सेवा प्रदान की जा रही है और सावन के हर सोमवार को किसी ने किसी संस्था के सहयोग से इस शिविर का आयोजन किया जाता है.

वहीं रानीगंज के ईस्ट कॉलेज पाड़ा इलाके में हाल ही में एक हनुमान मंदिर का निर्माण किया गया था आज इस क्षेत्र के युवाओं ने सावन के पहले सोमवार के अवसर पर बाबा का श्रृंगार करने के उद्देश्य से मेजिया घाट तक यात्रा की. वहां से पवित्र जल संग्रह कर मंदिर वापस आकर बाबा का श्रृंगार किया गया. वहीं हजारो शिव भक्तों ने मेजिया स्तिथ दामोदर नदी से जल ले जा कर रानीसायर के कदम डांगा स्थित जोड़ा शिव मंदिर में जलार्पण किया,इसके अलावा विभिन्न शिवालयों में भक्तो द्वारा जल अर्पित किए गए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार