इनर व्हील क्लब की नई कमेटी का हुआ गठन, अध्यक्ष बनी जया संथोलिया सचिव अनुराधा झुनझुनवाला




 रानीगंज - रोटरी क्लब ऑफ रानीगंज के सभागार में महिलाओं के संगठन इनर व्हील क्लब द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया .यहां पर क्लब के मैगजीन उड़ान का भी विमोचन किया गया. इस मौके पर यहां डॉक्टर अमृता घोष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे .इस कार्यक्रम में नई कमेटी का इंस्टालेशन हुआ, जिसमें जया संथोलिया अध्यक्ष बनी जबकि अनुराधा झुनझुनवाला सचिव बनी,वहीं नेहा अंबानी को

 उपाध्यक्ष का पद मिला, स्वाती केजरीवाल कोषाध्यक्ष अनीशा भुवालका आई एस ओ की जिम्मेदारी दी गई. इस मौके पर यहां एडिटर अर्चिता टोडानी ,आईएसओ और पूर्व अध्यक्ष ज्योति साव मौजूद थी. इस बारे में ,जया संथोलिया ने बताया कि इनर व्हील क्लब एक महिलाओं का संगठन है, जो पूरे विश्व में फैला हुआ है. इसमें लाखों महिलाएं सदस्य हैं. आज इसका दूसरा इंस्टॉलेशन समारोह संपन्न हुआ. उन्होंने कहा कि इस क्लब के जरिए महिलाएं समाज के विकास के लिए काम करते हैं. उन्होंने कहा कि इनर व्हील क्लब की तरफ से मेहंदी क्लास, सेल्फ डिफेंस क्लास , जरूरत मन्द छात्रों की ट्यूशन की व्यवस्था की जाती है.किसी स्कूल में अगर किसी चीज की जरूरत है तो उसे प्रदान किया जाता है. सचिव अनुराधा झुनझुनवाला ने कहा उनके क्लब का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण है. महिलाओं को वह लोग स्वालंबी बना कर अपने पैरों पर खड़ा करना चाहते हैं, ताकि महिला आर्थिक रूप से मजबूत बन सके और अपना तथा अपने परिवार का बेहतर तरीके से भरण पोषण खुद कर सकें.पूरे कार्यक्रम का संचालन मौमिता दे भुवालका ने किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार