युवा उड़ान द्वारा सावन महीने में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने जा रहे कांवड़ियों की सेवा के लिए कैंप लगाया


रानीगंज-रानीगंज की सामाजिक संस्था युवा उड़ान द्वारा रविवार रात्रि पवित्र सावन महीने में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने जा रहे कांवड़ियों की सेवा के लिए कैंप लगाया गया. युवा उड़ान की तरफ से हर सोमवार को नेताजी सुभाष रोड के किनारे यह कैंप लगाया जाता है. इस बार संस्था द्वारा लगाए गए कैंप में कांवड़ियों के लिए शरबत की व्यवस्था की गई थी. इसके अलावा फूल और बेलपत्र का भी इंतजाम किया गया था और फर्स्ट एड शिविर भी लगाया गया था .इस बारे में जानकारी देते हुए युवा उड़ान संस्था के प्रमुख दिनेश सोनी ने बताया हर साल युवा उड़ान के तरफ से सावन के सभी सोमवारों पर कांवरियों की सेवा के लिए शिविर लगाया जाता है .इस साल भी सावन महीने की शुरुआत होते ही हर सोमवार को यह शिविर लगाया जा रहा है. यहां पर कांवड़ियों की सेवा की जाती है इस साल भी कांवड़ियों की सेवा करने के लिए शरबत रखा गया है, और फूल और बेलपत्र की भी व्यवस्था है. उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सेवा के साथ-साथ यहां पर बाबा भोलेनाथ का दरबार भी लगता है उनका श्रृंगार किया जाता है. इस बार यहां पर बाबा सोमनाथ का दरबार लगाया गया है .उन्होंने कहा कि पिछले साल सावन के महीने में आठ सोमवार थे इसलिए 8 सोमवार को 12 ज्योतिर्लिंगों में से 8 ज्योतिर्लिंगों का दरबार सजाया गया था उन्होंने कहा कि बाबा का दरबार बाबा स्वयं सजा लेते है.दूसरी और शिशुबग़ान मोड़ पर शिव शक्ति सेवा संघ के प्रमुख तरुण बर्मन के नेतृत्व में कांवरियो के शर्बत,चाय, बिस्कुट की व्यवस्था की गई थी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार