पानी की समस्या को लेकर मंगलवार को महिलाओ द्वारा प्रदर्शन किया गया



जामुड़िया:पानी की समस्या को लेकर मंगलवार को ईसीएल केंदा एरिया के लोअर केंदा कोलियरी 6 नंबर पिट खदान को बंद कर महिलाओ द्वारा प्रदर्शन किया गया।इस दौरान कोलियरी के मैनेजर,पर्सनल मैनेजर तथा ओवरशियर का घेराव उनके कार्यालय में महिलाओ द्वारा किया गया।घेराव प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही महिला तृणमूल कांग्रेस नेत्री सिउली बनर्जी ने बताया की 10 दिनों से पंप खराब होने के कारण खास केंदा के भस्का धावड़ा,कंटीन पड़ा,दुतल्ला सेंटर,सिनेमा धावड़ा,बाली ब्लॉक आदि इलाको में पानी सप्लाई बंद था जिसके कारण लोगो को भरी दिक्कत उठानी पड़ी।वही दो दिन पहले पंप बनकर आया लेकिन एक दिन बाद ही पंप फिर से खराब हो गया जिससे पानी सप्लाई फिर से बंद हो गया।पानी की समस्या से जूझ रही महिलाओ के सब्र का बांध टूट गया जिसके बाद महिलाओ द्वारा कोलियरी का काम बंद करा ईसीएल अधिकारियों का घेराव किया गया।उन्होंने बताया की सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक घेराव प्रदर्शन चला।इस दौरान प्रबंधन द्वारा आश्वासन दिया गया की बुधवार 11 से 12 बजे तक पंप लगा पानी सप्लाई करा दिया जायेगा।उन्होंने कहा की यदि बुधवार तक पानी चालू नहीं हुआ हो और वृहद आंदोलन किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार