तृणमूल कांग्रेस द्वारा विजय जुलूस निकालने के दौरान विश्व हिंदू परिषद कार्यालय के गेट में बम, फोड़ने का आरोप लगाया विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने




 रानीगंज- रानीगंज के मारवाड़ी पट्टी स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में लगे शटर गेट पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा बम फोड़े जाने का आरोप विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने लगाया. इस संदर्भ में विश्व हिंदू परिषद के राज्य उपाध्यक्ष मनोज सराफ ने बताया कि आसनसोल लोकसभा संसदीय सीट में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार की जीत के पश्चात रानीगंज में निकाले गए विजय जुलूस के दौरान दौरान कुछ युवको ने मारवाड़ी पट्टी स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय के दरवाजे पर बम फोड़ा गया है. इसके शिकायत रानीगंज थाना एवं चुनाव पर्यवेक्षक से की गई है .खबर पाकर चुनाव के अधिकारी एवं सीआरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल किया . हालांकि इस संबंध में रानीगंज बोरो अध्यक्ष मुजम्मिल शहजादा ने विश्व हिंदू परिषद के कार्यालय में बम फोड़े जाने का बाद सरासर गलत बताया. हां यह सच है कि जुलूस के दौरान युवकों ने रास्ते में पटाखा फोड़ा है , अगर कार्यालय के गेट पर बम फोड़ी जाती तो विश्व हिंदू परिषद के शटर गेट के साथ-साथ वह पुरानी बिल्डिंग भी गिर जाती. इस तरह का आरोप लगाया जाना निराधार है. विश्व हिन्दू परिषद इस तरह का भ्रांतियां फैलाकर माहौल को अशांत करना चाहती है,जबकि देश की जनता ने इस लोकसभा चुनाव में संप्रदायिक एकता के विरुद्ध कार्य करने वाली शक्तियों को करारा जवाब दिया है. अतः इस तरह के भ्रांति फैला कर माहौल को खराब करने किसी भी कीमत पर नहीं दी जाएगी, यहां की जनता अमन व चैन चाहती है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर