जनप्रतिनिधियों ने मिट्टी से लदे दो डंपरों को जब्त किया




जामुड़िया- मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश के बाद जन प्रतिनिधि हरकत में आए. सोमवार को जामुड़िया ग्राम पंचायत समिति ने अवैध मिट्टी और बालू तस्करी के खिलाफ कार्रवाई कर मिट्टी से लदे दो डम्परों को जब्त किया.  जामुड़िया पंचायत समिति के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ राणा के नेतृत्व में भूमि अधिकारी जगन्नाथ सेठ, मत्स्य एवं पशुधन अधिकारी अनिमेष बनर्जी, कार्य अधिकारी उदीप सिंह, कृषि अधिकारी कौस्तभ चक्रवर्ती ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 60 पर ग्राम पंचायत बहादुरपुर के धसल चौराहे के पास मिट्टी लदे दो डंपरों को जब्त किया. 

दोनों वाहनों के चालक के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं होने के कारण उन्हें वाहन समेत केंदा पुलिस फाड़ी को सौंप दिया गय.  कल भी मिट्टी से लदे चार ट्रैक्टरों को जब्त कर पुलिस को सौंप दिया गया था. मिली जानकारी के अनुसार धसल चौराहे पर स्थित वजन कांटा की आड़ में काफी दिनों से अवैध रूप से बालू  का कारोबार चल रहा था,जिसकी खबर पाकर ही पंचायत समिति के कर्मचारी व सदस्य वहां गये. जब वे वहां गये तो देखा कि लगभग 1,000 से 1,500 सीएफटी अवैध बालू का भंडारण किया गया था.वहीं खबर सुनते ही भूमि एवं भूमि राजस्व विभाग के आला अधिकारी घटनास्थल पर आये. इस विषय में पंचायत समिति के निर्माण कार्याध्यक्ष उदीप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सख्त निर्देश है कि इलाके में कोई भी अवैध काम नहीं होने दिया जा सकता. कुछ अवैध कारोबारी रात के अंधेरे में तो कभी दिन के उजाले में मिट्टी और बालू की तस्करी कर रहे थे. उन्होंने कई बार प्रयास किया लेकिन पकड़ने में असफल रहे.कल उन्होंने अचानक छापेमारी कर अवैध मिट्टी लदे चार ट्रैक्टरों को जब्त कर पुलिस के हवाले कर दिया. आज उन्होंने मिट्टी लदे दो डंपरों को भी ईंट भट्ठे पर खाली करते समय रंगे हाथ पकड़ लिया व पुलिस प्रशासन को सूचना दिया.  उदीप सिंह ने कहा कि धसल चौराहे पर जगह घेरकर वाहनों के वजन का कांटा बनाया गया है, उस कांटा के पीछे एक ईंट भट्ठा में भारी मात्रा में अवैध बालू का भंडारण किया गया है.उदीप से ने कहा कि बालू वहां कैसे पहुंचा और इस अवैध बालू जमाखोरी में कौन शामिल है, इसकी जांच के लिए भूमि विभाग और पुलिस प्रशासन को सूचित कर दिया गया है.उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन पर इस तरह के अवैध कब्जे को जल्द ही मुक्त कराया जायेगा.

जामुड़िया पंचायत समिति के भूमि अधिकारी जगन्नाथ सेठ ने कहा कि पंचायत समिति कर्मियों एवं प्रशासन के साथ बैठक में इस बात पर चर्चा की गयी कि जामुड़िया क्षेत्र में किसी भी तरह से कोई भी अवैध व्यवसाय, सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं किया जा सके. इसके लिए पंचायत समिति की एक विशेष टीम लगभग हर दिन इस पर नजर रख रही है. साथ ही एक ईंट भट्ठे पर करीब 400 से 500 ट्रॉली बालू स्टॉक होती है. उन्होंने बीएलएलआरओ और पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करने को कहा है.जामुड़िया बीएलएलआरओ सत्यजीत विश्वास ने कहा कि वह अभी जिले में एक बैठक में हैं, कल मिट्टी से भरी तीन ट्रॉलियां जब्त की गईं, अब तक इस मामले में किसी ने उनसे संपर्क नहीं किया है, आज एक मिट्टी से भरी गाड़ी पकड़ी गई, प्रत्येक मामले में  सरकारी नियमों के अनुसार जुर्माना लगाया गया.ईंट भट्टे में बालु भंडारण को लेकर उन्होंने कहा कि वह खुद इस मामले की जांच करेंगे.हालांकि, जिस ईंट भट्ठा पर बालू का भंडारण किया गया है, उसके मालिक को सभी कागजात के साथ कार्यालय मिलने का निर्देश दिया गया है.

वहीं स्थानीय यह सवाल लोग पूछ रहे हैं कि पुलिस प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद आखिर इतना बालू का भंडारण कैसे किया गया है या फिर दिन के उजाले में बड़े वाहन मिट्टी भरकर कैसे चलाये जा रहे हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान