रानीगंज में डकैतों के डकैती के मामला बिगड़ हुआ खेला, पुलिस अधिकारी के फायरिंग से बिगड़ गया सारा खेल



रानीगंज-रानीगंज के सेनको गोल्ड एंड डायमंड जवेलेरी कांड में शामिल सिवान निवासी सोनू गुप्ता गिरिडीह में हुआ गिरफ्तार, लगी है इसके कमर में गोली.

सोनू को इलाज के लिए ले जाया गया शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज धनबाद में, कोयरीडीह जंगल मे सर्च अभियान के दौरान वह पकड़ाया.

वहीं पुलिसिया जांच सिवान का अजय सिंह और गोपालगंज का सोनू सिंह का नाम भी आया सामने, ये चारों थे कार में सवार.

आसनसोल में कार लूटने और कार मालिक को गोली मारने के मामले में गिरिडीह में पकड़ा गया सूरज को अदालत ने भेजा 14 दिनों की पुलिस रिमांड में लिया.





 रानीगंज सेनको गोल्ड एंड डायमंड शोरूम में डकैती तथा आसनसोल में कार लूटने व कार मालिक को गोली मारने के दो अलग-अलग मामलों का दूसरा आरोपी सिवान (बिहार) का निवासी सोनू गुप्ता सोमवार को गिरिडीह (झारखंड) जिला के सरिया थाना अंतर्गत कोयरीडीह जंगल इलाके से गिरफ्तार हुआ. उसे इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज धनबाद में लाया गया है, जहां पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच उसका इलाज चल रहा है. कांड को अंजाम देकर कार में भागनेवाले चार आरोपियों में से गोपालगंज (बिहार) जिला के उंचका गांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बंकीखाल गांव का निवासी सूरज कुमार सिंह और सोनू गुप्ता दो आरोपी पकड़े गये. सोनू ने पुलिस को बताया कि कुल सात लोग थे, जिसमें से कार में कुल चार लोगों में सिवान का अजय सिंह और गोपालगंज का सोनू सिंह उनके साथ था. कार छोड़कर चारों लोग जंगल में भागे थे. आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (एडीपीसी) और गिरिडीह पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप जंगल इलाके में डॉग स्क्वार्ड के साथ सर्च ऑपरेशन रविवार से ही शुरू की है. पुलिस आयुक्त सुनील कुमार चौधरी ने कहा कि कमिश्नरेट से फिलहाल तीन टीमें बिहार और झारखंड के विभिन्न इलाकों में भेजा गया है. सारे आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे.


डकैती शुरू होने के दो मिनट के अंदर ही पुलिस गोली चला देगी इसकी नहीं थी उम्मीद


रानीगंज में सेनको गोल्ड में डाका डालने आये अपराधियों के साथ रविवार को खेला हो गया. कांड को अंजाम देने के दौरान ही श्रीपुर पुलिस फांडी के प्रभारी मेघनाथ मंडल द्वारा बाहर निगरानी के लिए निकले एक अपराधी पर फायरिंग करते ही डकैतों का सारा खेल बिगड़ गया. वे लोग अब गहना लूटने के बजाय जान बचाकर भागने पर सारा ध्यान केंद्रित कर दिया. सात में से एक अपराधी को गोली लगने के बाद तो वे लोग गहनों से भरा बैग भी ले जाना भूल गये. उन्होंने जब प्लान तैयार किया होगा, उसमें इस बात का जिक्र ही नहीं होगा कि डकैती शुरू होने के दो मिनट के अंदर पुलिस पहुंचकर फायरिंग करेगी तो बैकअप प्लान क्या होगा? जिसके कारण फायरिंग होते ही उनमें भगदड़ मच गयी. घायल साथी को किसी तरह रानीगंज से लेकर निकले, लेकिन बाइक में तीन लोड लेकर कमिश्नरेट से बाहर निकलना उनके लिए खतरा हो गया था. इसलिए आसनसोल साउथ थाना क्षेत्र में आकर दूसरा अपराध किया और एक कार को लूटा, इस दौरान कार मालिक को गोली मार दी. गोली उनके पैर में लगी, डर से वे और उनका परिवार कार से बाहर निकल गये. भागने के लिए जो भी प्लान था, वह सारा फेल हो गया था. कार में जीपीएस लगा था, जो उनके दिमाग मे नहीं रहा. आधा घंटा बाद ही पुलिस को कार का जीपीएस लोकेशन मिल गया. कार बंगाल पार कर चुकी थी. झारखंड पुलिस के साथ कोऑर्डिनेट कर पुलिस कार का पीछा करती रही और आखिरकार गिरिडीह के सरिया इलाके में कार छोड़कर भागने के क्रम में एक आरोपी सूरज को पकड़ लिया. पुलिस के लिए गैंग की पहचान हो चुकी है अब बाकी आरोपियों के लिए पकड़ने का प्रयास चल रहा है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त