चुनाव के दौरान बंगाल में भारी हिंसा जारी, गोलाबाड़ी में पुलिस और पत्रकारों पर हुआ हमला, तृणमूल पर आरोप





कोलकाता (न्यूज़ एशिया)। लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान जारी है। सातवें और आखिरी दौर के मतदान के बीच अलग अलग जगहों पर हिंसा की खबरें आईं है. आरोप है कि कैनिंग गोलाबाड़ी बाजार में तृणमूल समर्थकों ने मतदाताओं को रोकने की कोशिश की गई. इनकार करने पर उन्हें पीटा गया । तस्वीरें ले रहे मीडियाकर्मी पर हमला कर दिया गया.  पुलिस पर जमकर ईंटें बरसाईं गई. इस घटना में एक समाचार कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया है. इलाके में काफी तनाव है. तृणमूल पर विपक्षी पार्टी के वोटरों को बाधित करने का आरोप.

दूसरी तरफ संदेशखाली ब्लॉक नंबर 2 के खुलना ग्राम पंचायत के बूथ नंबर 177 की तृणमूल पंचायत सदस्य मणिका मंडल के पति रामकृष्ण मंडल पर हमला हुआ। उनका सर फूट गया है।  तृणमूल नेता रामकृष्ण मंडल खुलना अस्पतालों में भर्ती है ।

इससे पहल जादवपुर लोकसभा सीट के भांगर इलाके हिंसा हुई ह।  ईवीएम लूट की घटना भी सामने आई है। न सिर्फ ईवीएम को लूटा गया बल्कि उसे तालाब में भी फेंक दिया गया। यह घटना जयनगर लोकसभा सीट के 129-कुलतली एसी में बेनीमाधवपुर एफपी स्कूल के पास की है। चुनाव आयोग ने ट्वीट कर घटना की जानकारी दी है। ईसीआई का कहना है कि, करवाई की जा रही है। इसके अलावा जादवपुर लोकसभा क्षेत्र में हिंसा की घटना भी सामने आई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल