रानीगंज-सामाजिक संस्था फिरे देखा प्रतीती की और से पर्यावरण जागरूकता को ध्यान में रखते हुए आगामी 30 जून को शिशु बागान इलाके से 5 किलोमीटर मैराथन रेस का आयोजन किया गया है. इसके बारे में पत्रकारों को जानकारी देने के लिए एक प्रेस मीट का आयोजन किया गया. इसे प्रेस मीट के दौरान इस संस्था के अध्यक्ष डॉ शुभ्रांशु सामंतो, उपाध्यक्ष प्रदीप मण्डल, सचिव विश्वरूप मुखर्जी ,संयुक्त संयोजक मैनाक मंडल और सुरजीत दास कोषाध्यक्ष देवाशीष मित्र मुख्य रूप से उपस्थित थे. उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आगमी तीस जून को इस 5 किलोमीटर मैराथन रेस का आयोजन किया गया है. उन्होंने कहा कि शिशु बगान से यह रेस शुरू होगी और रानीगंज के विभिन्न इलाकों की परिक्रमा करने के उपरांत वापस शिशु बागान में आकर ही समाप्त होगी. उन्होंने कहा कि 15 वर्ष से ऊपर के कोई भी प्रतिभागी इस रेस में हिस्सा ले सकते हैं. उन्होने कहा कि इस रेस में हिस्सा लेने के लिए कोई रजिस्ट्रेशन फीस नहीं है और संस्था के वेबसाइट पर जाकर कोई भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकता है .उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागियों को संस्था की तरफ से टी शर्ट और टोपी दिया जाएगा तथा पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा. इस रेस के आयोजन में सहयोग करने वाले रानीगंज रेफरी एसोसिएशन , पुलिस प्रशासन और रानीगंज ट्रैफिक विभाग के सहयोग के बिना इस रेस का आयोजन संभव नहीं है. इनका कहना था कि रानीगंज में तकरीबन 17 जून तक मानसून आ जाता है इसलिए उनको पूरी उम्मीद है कि 30 जून को रेस के लिए मौसम खुशनुमा रहेगा
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस मेगा आयोजन को करने के लिए जो भी डोनेशन देंगे डोनेशन के राशि 80G और 12 ए के तहत इनकम टैक्स के दायरे से मुक्त होगी .उन्होंने कहा कि इस रेस को करने का एक ही उद्देश्य है कि वह पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाना चाहते हैं और मैराथन रेस के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना चाहते हैं.

0 टिप्पणियाँ